7 मिनट 46 सेकंड के इस सुहागरात सॉन्ग ने लगा दी थी आग, अमिताभ बच्चन के रोमांस ने उड़ा दिए लोगों के होश
Amitabh Bachchan Suhagrat Song: बॉलीवुड में सुहागरात की थीम पर अनगिनत गाने बनाए गए हैं जिनमें शादीशुदा जोड़े के बीच का रोमांस,नजदीकियां और केमिस्ट्री दिखाई गई है। हालांकि आज भी एक ऐसा गाना है जिसके सामने मॉडर्न दौर के कई रोमांटिक और बोल्ड गाने फीके नजर आते हैं।
7 मिनट 46 सेकंड का सुहागरात का गाना
33 साल पहले रिलीज हुआ ये गाना शादी की रस्मों से लेकर सुहागरात की उस खास रात तक की पूरी कहानी को एक ही सुर में बयान करता है। करीब 7 मिनट 46 सेकंड लंबे इस गाने में प्यार, इमोशन, नजाकत और जुनून का ऐसा मेल देखने को मिलता है जो आज भी दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देता है।

कौन सा है सुहागरात पर बना ये यादगार गाना?
-भले ही इस गाने को रिलीज हुए तीन दशक से ज्यादा का वक्त बीत चुका हो लेकिन इसका असर आज के मॉडर्न रोमांस पर भी भारी पड़ता है। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह फिल्म 'खुदा गवाह' (1992) का मशहूर सॉन्ग, 'तू मुझे कबूल' है।
-इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की शानदार लव स्टोरी दिखाई गई थी। वहीं 'तू मुझे कबूल' गाने में शादी के रस्मों से लेकर सुहागरात तक के सीन बेहद खूबसूरती और शालीनता के साथ फिल्माए गए हैं, जो आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।
अमिताभ की अदायगी और श्रीदेवी की नजाकत
इस गाने की खासियत अमिताभ बच्चन के गंभीर और प्रभावशाली डायलॉग्स, श्रीदेवी की मासूमियत और नजाकत और दोनों के बीच की लाजवाब केमिस्ट्री है। इन सभी तत्वों ने इस गाने को सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं बल्कि बॉलीवुड के सबसे यादगार सुहागरात गानों में शामिल कर दिया।
20 साल छोटी श्रीदेवी संग अमिताभ बच्चन का रोमांस
साल 1992 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खुदा गवाह' के इस गाने 'तू मुझे कबूल' में अमिताभ बच्चन ने 20 साल छोटी श्रीदेवी के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस किया था, जिसने उस दौर में लोगों का खासा ध्यान खींचा था। हालांकि ये रोमांस बेहद सधा हुआ, क्लासिकल और इमोशनल अंदाज में दिखाया गया था जिसने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी।
सुरीली आवाज और क्लासिकल म्यूजिक का जादू
-मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने 'तू मुझे कबूल' को अपनी आवाज दी थी। इस गाने का संगीत दिग्गज जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था। अफगानिस्तान की खूबसूरत लोकेशंस पर ये गाना फिल्माया गया था। ये गाना मेलोडी, इमोशन और क्लासिकल टच का शानदार उदाहरण है, जिसकी वजह से ये 33 साल बाद भी उतना ही पॉपुलर बना हुआ है।
-मुकुल एस. आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'खुदा गवाह' में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी के अलावा नागार्जुन, डैनी डेंगजोंग्पा, किरण कुमार, शिल्पा शिरोडकर और विक्रम गोखले जैसे कलाकार नजर आए थे।
-करीब 5.7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 17 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही ये फिल्म अपने साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिट मूवी साबित हुई थी।
क्यों याद किया जाता है ये सुहागरात का गाना?
शालीनता, क्लासिकल रोमांस, दमदार अदायगी और शानदार संगीत, इन सभी वजहों से तू मुझे कबूल आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार सुहागरात सॉन्ग (Suhagrat Songs) में गिना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications