National Film Awards: आलिया भट्ट-अल्लू अर्जन को आज मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, जानें कहां देखें ये इवेंट

69th National Film Awards: आज यानी 17 अक्‍टूबर 2023 (मंगलवार) को भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को सम्‍मानित करेंगी। गत 24 अगस्‍त 2023 को नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई थी। वहीं आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दिग्‍गज कलाकार शामिल होंगे।

आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन और कृति सेनन पहुंचीं दिल्ली
आपको बता दें कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्‍लू अर्जुन को बेस्टर एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा जबकि बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड लेने के लिए आलिया भट्ट और कृति सेनन दिल्‍ली पहुंच चुकी हैं। वहीं गत 16 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को अल्लू अर्जुन, साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली और म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया गया था। वहीं आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर और फिल्म मेकर करण जौहर के साथ आज सुबह मुंबई के प्राइवेट कलिना एयरपोर्ट पर नजर आई थीं।

National Film Awards

कब और कहां देखें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार समारोह
69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आज यानी 17 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। आप इस समारोह का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल और उसके यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। दूरदर्शन के सोशल मीडिया हैंडल ने इस समारोह को लेकर एक पोस्टर भी जारी किया है। इस पोस्टर में लिखा है- विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में प्रतिभा और उत्कृष्टता का जश्न मनाएं। डीडी नेशनल पर हमारे साथ लाइव जुड़ें, 17 अक्टूबर 2023 को।

69वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार 2023 के विजेताओं की लिस्ट
बेस्ट फीचर फिल्म - रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)
बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट एक्टर - अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्‍ट एडिटर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)
बेस्‍ट सपोर्ट‍िंग एक्‍टर- पंकज त्र‍िपाठी (मिमी)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस- पल्‍लवी जोशी (द कश्‍मीर फाइल्‍स)
बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्‍पा)
बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन- आरआरआर
बेस्‍ट कोरियोग्राफी- आरआरआर
बेस्‍ट स्‍पेशल इफेक्‍ट्स- आरआरआर
बेस्‍ट गुजराती फिल्‍म- छेलो शो
बेस्‍ट मिश‍िंग फिल्‍म- बूम्‍बा राइड
बेस्‍ट असमी फिल्‍म- अनुर

बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म- कालोखो
बेस्‍ट कन्नड़ फिल्‍म- 777 चार्ली
बेस्‍ट मैथ‍िली फिल्‍म- समांतर
बेस्‍ट मराठी फिल्‍म- एकदा के जाला
बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म- होम
बेस्‍ट नॉन फीचर फिल्‍म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)
बेस्‍ट डायरेक्‍टर- बकुल मटियानी (स्‍माइल प्‍लीज)
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन फैमिली वैल्‍यूज- चंद सांसें (हिंदी)
बेस्‍ट सिनमेटोग्राफर- बिट्टू रावत (पत्तल टी)
बेस्‍ट इन्‍वेस्‍ट‍िगेटिव फिल्‍म- लुकिंग फॉर चालान (अंग्रेजी)
बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म- सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू- मिथु दी (अंग्रेजी), वन टू थ्री (मराठी, हिंदी)
बेस्‍ट एनवायरनमेंटल फिल्‍म - मुन्‍नम (मलयालम)
नरगिस दत्त अवॉर्ड 2023- द कश्मीर फाइल्स (विवेक अग्निहोत्री)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+