जिया खान के सुसाइड मामले की 6 बड़ी बातें, जानें मौत के पहले दिन से लेकर अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ
Jiah Khan Case: 6 पन्नों के सुसाइड नोट में जिया खान ने लिखा था कि बॉलीवुड एक्टर और उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने उन्हें प्यार में धोखा दे रहा था और सूरज ने ही उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाया था।

Jiah Khan Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने महज 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। जिया ने अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया था। जिया की मौत की खबर ने आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के सेलेब्स तक को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद मामले की जांच में पुलिस को जिया के कमरे से 6 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था जिसमें एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे। सूरज गिरफ्तार हुए लेकिन बाद में जमानत पर बाहर भी आ गए। पिछले 10 साल से जिया खान की मां राबिया अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने दर-दर की ठोकरें खाईं और अब जाकर इस मामले में कल यानी 28 अप्रैल को अंतिम फैसला आने वाला है। आइए आपको बताते हैं इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है।
1. गत 3 जून 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने सुसाइड कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिया खान ने अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। महज 25 साल की जिया खान की मौत की खबर सुनकर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए थे। जानकारी के अनुसार जिया खान की मौत के बाद उनके घर से 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

2. 6 पन्नों के सुसाइड नोट में जिया खान ने लिखा था कि बॉलीवुड एक्टर और उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने उन्हें प्यार में धोखा दे रहा था और सूरज ने ही उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाया था। वहीं जिया की मौत के बाद उनकी मां राबिया खान ने भी सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद 10 जून 2013 को सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया था। दो हफ्ते से ज्यादा समय तक जेल में बिताने के बाद सूरज पंचोली को 1 जुलाई 2013 को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
3. वहीं दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान ने उस समय बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था और इस मामले की जांच को एसआईटी या केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या से नहीं हुई है बल्कि उसका मर्डर किया गया है। साल 2014 में हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था।
4. जिया खान की मां राबिया ने सीबीआई अदालत में बयान दिया था कि सूरज पंचोली उनकी बेटी जिया खान को मानसिक रूप से परेशान करता था। सूरज उनकी बेटी जिया खान के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल कर बात करता था। वहीं साल 2022 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले की नए सिरे से जांच की मांग वाली राबिया खान की याचिका खारिज कर दी थी।

5. जिया खान की मां राबिया खान ने फिर से हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और मामले को अमेरिकी जांचकर्ताओं, एफबीआई को स्थानांतरित करने की मांग की थी क्योंकि जिया एक अमेरिकी नागरिक थीं। हालांकि हाईकोर्ट ने राबिया खान की इस याचिका को खारिज कर दिया था। इस बीच, सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने जनवरी 2023 में गवाहों को बुलाकर मुकदमे में तेजी लाने के लिए विशेष अदालत का रुख किया था।
6. सूरज पंचोली के वकील ने तर्क दिया था कि सीबीआई ने केवल 14 गवाह पेश किए थे और मामला साल 2014 से लंबित पड़ा है। उन्होंने तर्क दिया कि मुकदमे में देरी से सूरज पंचोली को परेशानी हो रही है। इब इस मामले में आगामी 28 अप्रैल 2023 यानी कल फैसला सुनाया जाएगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications