50 साल के ऋतिक रोशन के पास है 3100 करोड़ की संपत्ति, इन 5 चीजों से होती है पैसों की बरसात
Hrithik Roshan Net Worth: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे ऋतिक रोशन
फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे जो कि इस मूवी में नेगेटिव किरदार निभाते दिखाई देंगे। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर आगामी 25 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। लोग बड़ी ही बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन की तगड़ी फैन फॉलोइंग
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऋतिक रोशन के लुक पर लड़कियां फिदा रहती हैं। ऋतिक भले ही सालभर में एक या दो फिल्में ही करते हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति
-कमाई के मामले में भी ऋतिक रोशन किसी बड़े स्टार से कम नहीं हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने आज के समय में लगभग 3100 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 की रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन भारत के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं।
-ऋतिक रोशन की कमाई सिर्फ उनकी फिल्मों या ब्रांड एडोर्समेंट से नहीं होती है बल्कि वह कई तरह के बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं। इन बिजनेस में सबसे ज्यादा पॉपुलर है एक्टर का स्पोर्ट्स ब्रांड- एचआरएक्स (HRX) जिससे उन्हें हर साल करोड़ों की कमाई होती है।
-50 साल के ऋतिक रोशन ने पिछले 10 साल में केवल 7 फिल्मों में ही काम किया है। ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था, जो कि 25 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब जल्द ही वह फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे।
कैसे होती है ऋतिक रोशन की कमाई
-एक फिल्म के लिए ऋतिक रोशन 70 से 100 करोड़ रुपए वसूलते हैं। ऋतिक रोशन की कमाई का बड़ा हिस्सा उनके एथलीजर ब्रांड एचआरएक्स (HRX) की तरफ से आता है। एक्टर का ये ब्रांड युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है।
-ऋतिक रोशन की कमाई का एक जरिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी है। ऋतिक रोशन के एक्स अकाउंट पर 32.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्हें 47.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर प्रमोशन और पोस्ट के लिए ऋतिक रोशन 5 से 7 करोड़ रुपए तक की फीस चार्ज करते हैं।
-ऋतिक रोशन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर कमाई करते हैं। वह काफी पॉपुलर ब्रांडस् के ऐड में नजर आते हैं जिनमें माउंटेन ड्यू, डीबी सिग्नेचर का दिलबाग, जोमैटो जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। वह एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन हर महीने करीब 20 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। ऋतिक रोशन की कमाई का मुख्य जरिया उनका स्पोर्ट्स ब्रांड एचआरएक्स (HRX) है। इससे हर साल उनकी करीब 260 करोड़ रुपये की कमाई होती है।
-वहीं कल्ट फिट (Cult Fit) और जैमेटी की एंडोर्समेंट के लिए ऋतिक रोशन 12 करोड़ रुपए वसूलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन ने रिएल स्टेट सेक्टर में करीब 200 करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट कर रखा है जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।
ऋतिक रोशन का आलीशान बंगला
-ऋतिक रोशन मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं। उनके इस बंगले का नाम स्काई विला है। ऋतिक रोशन का ये आलीशान घर मुंबई के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित है और ये एक सी-फेसिंग स्काई विला है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन ने दो सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदे हैं, जो 38,000 वर्ग फुट में फैले हुए हैं और इसमें 6,500 वर्ग फुट का एक छत भी शामिल है।
-ऋतिक रोशन के घर में एक शानदार, सेंटोरिनी से प्रेरित डिजाइन वाला एक मंकी बार है जहां वह अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं, और दीवारों पर कई शानदार पेंटिंग्स भी लगी हुई हैं।
ऋतिक रोशन का कार कलेक्शन
-ऋतिक रोशन को महंगी और लग्जीरियस कारों का शौक है। उनके कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II, मर्सिडीज बेंज एस क्लास और मिनी कूपर कन्वर्टिबल जैसी कारें शामिल हैं।
-रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II की कीमत 4.5 से 5 करोड़ रुपये है और ऋतिक ने इसके मॉडिफिकेशन के लिए 1 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च किए हैं। मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास की कीमत 1.41 करोड़ से 2.78 करोड़ रुपये के बीच है। इस कार को ऋतिक रोशन खुद ड्राइव करना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications