ये 5 पाकिस्तानी सीरियल भारत में हैं सुपरहिट, जानें कब और कैसे लें इन शोज का मजा

Pakistani Serial Famous In India: आप घर बैठे कई बेहतरीन पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल्स का मजा ले सकते हैं। इन पाकिस्तानी सीरियल्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है।

pakistani serial

Pakistani Serial Famous In India: हर वीकेंड पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं लेकिन अगर आप कुछ हटकर देखना चाहते हैं, तो आप कई बेहतरीन पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल्स का मजा ले सकते हैं। इन पाकिस्तानी सीरियल्स को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। इन सीरियल्स की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये भारतीय सीरियलों की तरह सालों-साल खींचे नहीं जाते हैं, बल्कि 20 से 30 एपिसोड के बीच में ही खत्म हो जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ पाकिस्तानी सीरियलों के बारे में जिनको आप घर बैठे देख सकते हैं। जानें इनके बारे में सबकुछ।

जिंदगी गुलजार है
पाकिस्तान का मशहूर टीवी सीरियल 'जिंदगी गुलजार है' भारतीय लोगों को खूब पसंद है। फवाद खान और सनम सईद के इस सीरियल को भारतीय देखते हैं। भारत में इस सीरियल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस सीरियल में केवल 26 एपिसोड हैं और आप इसे 'हम टीवी' के यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं।

fawad khan

हमसफर
फवाद खान और माहिरा खान को एकसाथ स्क्रीन पर देखना न सिर्फ पाकिस्तान के लोगों को पसंद है बल्कि भारतीय दर्शक भी उनके बहुत बड़े फैन है। इस रील लाइफ कपल का पाकिस्तानी टीवी सीरीयल हमसफर लोगों को काफी पसंद है। इस सारियल में माहिरा खान और फवाद खान की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इस सीरियल की कहानी भारतीयों को बहुत अच्छी लगती है। ये शो आप यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस पाकिस्तानी सीरियल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।

ओ रंगरेजा
पाकिस्तान में इस सीरियल को एक इमोशनल शो कहा जाता है। इस सीरियल की कहानी आपको भावुक कर देगी। इस सीरियल में सजल अली, बिलाल अब्बास खान और सना ने काम किया है। 31 एपिसोड के इस सीरियल को आप नेटफ्लिक्स ऐप पर आसानी से देख सकते हैं।

mere humsafar

मेरे हमसफर
हानिया आमिर और फरहान सईद का ये पाकिस्तानी सीरियल भारतीय लोगों को खूब पसंद है। 40 एपिसोड के इस सीरियल को आप आसानी से यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं। इस सीरियल की भारत में फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

सुनो चंदा
अगर आप कोई हल्का टीवी सीरियल देखकर मूड को अच्छा करना चाहते हैं तो आप पाकिस्तानी सीरियल सुनो चंदा को देख सकते हैं। इकरा अजीज और फरहान सईद का ये सीरियल बाकी सीरियल्स के मुताबिक थोडा लंबा है लेकिन इसे देखकर आपको काफी अच्छा लगेगा। ये सीरियल 60 एपिसोड का है जिसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+