'आदिपुरुष' से पहले इन 5 फिल्मों ने रिलीज के पहले सप्ताह में की थी सबसे ज्यादा कमाई, जान लें इनके नाम
Highest Grossing Movies First Week: साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' को भले ही दर्शकों और समीक्षकों से कुछ खास रिस्पॉन्स न मिला हो लेकिन इस मूवी ने रिलीज के पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई की है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर ही ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये मूवी धमाकेदार शुरुआत करेगी और ऐसा ही हुआ। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं इस फिल्म के सप्ताह के अंत तक नए रिकॉर्ड्स कायम करने की बात भी कही जा रही है।
आपको बता दें कि 'आदिपुरुष' से पहले कुछ ऐसी फिल्में भी रही हैं जिन्होंने रिलीज होने के एक सप्ताह के अंदर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली थी। इनमें एक तरफ जहां कई साउथ की फिल्में शामिल हैं, वहीं कुछ बॉलीवुड फिल्मों ने भी कमाल कर दिखाया था। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने ओपनिंग डे और रिलीज होने के पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की थी।

आरआरआर (RRR)
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' ने अपने ओपनिंड डे पर ही कमाल कर दिया था। इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। ऐसे में इस फिल्म ने पहले सप्ताह में ही कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। ये फिल्म 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली हैं। इस फिल्म में साउथ के फेमस स्टार रामचरण और जूनियर एनीटीआर ने लीड रोल निभाया था।
बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन (Baahubali 2: The Conclusion)
साउथ की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ये कोरोना काल से पहले रिलीज हुई थी। ऐसे में इस फिल्म के ओपनिंग डे के कई शोज हाउसफुल थे। 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 213 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ये फिल्म रिलीज के पहले सप्ताह में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर भी एसएस राजामौली थे। इस फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और राणा दग्गुबाती नजर आए थे।
केजीएफ-चैप्टर 2 (KGF-Chapter 2)
कन्नड़ फिल्मों के फेमस एक्टर यश ने अपनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को सक्सेस दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन लोगों के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हो गई थी। 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने ओपनिंड डे पर दमदार कमाई की थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 165 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में ये फिल्म रिलीज के पहले सप्ताह में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं।
पठान (Pathaan)
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' ने रिलीज से पहले कई तरह के विवादों का सामना किया था। लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने अपने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ये फिल्म रिलीज के पहले सप्ताह में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं।
साहो (Saaho)
साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' ने अपने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 124.6 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 30 अगस्त 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर पुनीत थे। ये फिल्म अपने पहले सप्ताह में ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई थी।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications