इन 5 बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया से बना रखी है दूरी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Bollywood Stars Dont Have Social Media Account: कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं जिनका इंस्टाग्राम पर कोई अकाउंट नहीं है और वह दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बिल्कुल एक्टिव नहीं हैं।

bollywood stars

Bollywood Stars Dont Have Social Media Account: आजकल सोशल मीडिया के चलते दुनियाभर के लोगों को एक दूसरे की खबर रहती है। आज के समय में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टि नजर आते हैं। ये सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस को अपडेट देते रहते हैं। हालांकि बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने फेम और पैसा तो खूब कमाया है लेकिन वह सोशल मीडिया से कोसों दूर हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिनका इंस्टाग्राम पर कोई अकाउंट नहीं है और वह दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बिल्कुल एक्टिव नहीं हैं।

रणबीर कपूर

ranbir kapoor
बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं लेकिन आपको बता दें कि न्हें अपनी पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर डिस्कस करना बिल्कुल पसंद नहीं है। यही कारण है कि अब तक रणबीर कपूर ने इंस्टाग्राम से दूरी बना रखी है। जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने के बावजूद रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर बिल्कुल एक्टिव नहीं हैं।

रानी मुखर्जी

rani mukerji
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं लेकिन आपको बता दें कि रानी मुखर्जी को सोशल मीडिया से दूर रहना ही पसंद है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से बहुत दूर रखती हैं। रानी मुखर्जी इंस्टाग्राम पर मौजूद नहीं हैं।

सैफ अली खान

saif ali khan
सोशल मीडिया से दूर रहने वाले सेलेब्स की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का नाम भी शामिल है। सैफ अली खान का मानना है कि सोशल मीडिया से दूर रहकर वह अपने काम पर अच्छे से फोकस कर पाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनका मानना है कि सोशल मीडिया से दूर रहकर ही वह अपने परिवार पर भी ज्यादा ध्यान दे पा रहे हैं।

जया बच्चन

jaya bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जितना ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं उनकी पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन को उतना ही सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद है। जया बच्चन को पैपराजी और फोटोग्राफर्स को देखकर अक्सर भड़क भी जाती हैं। जया बच्चन का मानना है कि सोशल मीडिया के चलते ही आपकी पर्सनल लाइफ आपकी अपनी नहीं रहती हैं।

रेखा

rekha
हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी सोशल मीडिया से कोसों दूर हैं। वह भले ही पैपराजी को जमकर पोज देती हों लेकिन उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद है। हर इवेंट और पार्टीज में नजर आने वाली रेखा सोशल मीडिया से दूर ही रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+