इन 5 बॉलीवुड सेलेब्स ने कमाया खूब पैसा और फेम लेकिन अभी तक नहीं की शादी, जानें क्या है कारण

Unmarried Bollywood Stars: कई बॉलीवुड स्टार्स के पास इनकी बातें शेयर करने के लिए कोई पार्टनर नहीं है। इन सेलेब्स ने अभी तक शादी ही नहीं की है।

bollywood stars

Unmarried Bollywood Stars: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में तो खूब नाम कमाया है लेकिन पर्सनल लाइफ में एकदम अकेले हैं। दरअसल इन बॉलीवुड स्टार्स के पास इनकी बातें शेयर करने के लिए कोई पार्टनर नहीं है। इन सेलेब्स ने अभी तक शादी ही नहीं की है। बॉलीवुड के इन सितारों की उम्र 45 के पार पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक ये शादी के बंधन में नहीं बंध पाए हैं। इनमें से कुछ तो शादी करना ही नहीं चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में, जिनकी शादी न करने के पीछे बड़ी ही अजीबो-गरीब वजह है।

सलमान खान

salman khan
बॉलीवुड एक्टर सलमना खान ने भले ही एक्टिंग की दुनिया में काफी नाम कमा लिया हो लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 57 साल के सलमान खान की लाइफ में कई लड़कियां आईं लेकिन किसी न किसी कारण के चलते भाईजान की शादी नहीं हो पाई और उनकी लव स्टोरीज अधूरी रह गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार करण जौहर ने सलमना खान के भाई अरबाज खान से पूछा था कि सलमान शादी क्यों नहीं करना चाहते हैं। तो इस पर अरबाज ने कहा था कि ऐसा इसलिए है क्योंकि सलमान को अपने आसपास सबकुछ गड़बड़ होते दिख रहा है। ये वो दौर था जब अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा, सोहेल खान और सीमा सचदेव की शादी टूट रही थी।

अक्षय खन्ना

akshay khanna
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना की उम्र 48 साल हो चुकी है लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। अक्षय खन्ना ने फिल्मों में भी काम करना काफी कम कर दिया है। हालांकि फिल्म 'दृश्यम 2' में उनकी एक्टिंग की सबने तारीफ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रंधीर कपूर अपनी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की शादी अक्षय खन्ना से करवाना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी बबीता को अक्षय खन्ना पसंद नहीं थे। ऐसे में करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना की शादी नहीं हो पाई थी। वहीं अक्षय खन्ना का मानना है कि वह अपनी जिंदगी पर खुद अपना कंट्रोल रखना चाहते हैं।

तब्बू

tabu
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने भी एक्टिंग की दुनिया में काफी फेम और पैसा कमाया है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। तब्बू की उम्र फिलहाल 52 साल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय पर तब्बू और अजय देवगन के अफेयर के चर्चे थे। हालांकि बाद में अजय देवगन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल से शादी कर ली थी। वहीं तब्बू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और अजय देवगन इंडस्ट्री में आने से पहले से एक दूसरे के दोस्त रहे हैं और उन्होंने अजय देवगन की वजह से ही अब तक शादी नहीं की है।

सुष्मिता सेन

sushmita sen
पूर्म मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की उम्र फिलहाल 47 साल है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। सुष्मिता सेन इस समय सिंगल मदर बनकर गोद ली हुईं दो बेटियों की परवरिश कर रही हैं। ससुष्मिता सेन का नाम भी कई एक्टरों के साथ जुड़ चुका है लेकिन उन्होंने आज तक शादी करने के बारे में नहीं सोचा है। कुछ समय पहले तक सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। हालांकि अब उनका ब्रेकअप हो गया है लेकिन दोनों अभी भी कई मौकों पर एकसाथ नजर आते हैं।

रणदीप हुड्डा

randeep hooda
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की तारीफ हर जगह होती है। लोग उनकी एक्टिंग के बारे में हमेशा चर्चा करते रहते हैं। रणदीप हुड्डा ने फेम और पैसा तो काफी कमाया है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 46 वर्षीय रणदीप हुड्डा की लव अफेयर्स पर काफी अफवाहें भी फैली थीं। नीतू चंद्रा और सुष्मिता सेन जैसी एक्ट्रेसेस के साथ उनके नाम भी जोड़े गए थे, लेकिन जब शादी की बात आती है तो रणदीप कहते हैं कि अभी तक वो शादी करने के फैसले के करीब नहीं पहुंच पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+