प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर के 5 बड़े सच, जानकर खुल जाएंगी आपकी आंखें

Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को कैमरे पर कई बार कोजी हरकतें करते हुए देखा गया था। सिर्फ इतनी ही नहीं शाहरुख खान हर इवेंट्स और पार्टीज में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही पहुंचते थे।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan: एक समय पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान का नाम एकसाथ जुड़ने को लेकर किंग खान की पत्नी गौरी खान परेशान रहने लगी थीं। कहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा को लेकर गौरी खान और शाहरुख खान के बीच झगड़े शुरू हो गए थे और आखिरकार गौरी खान ने अपने पति शाहरुख खान को प्रियंका चोपड़ा से मिलने और उनके साथ फिल्म करने से साफ मना कर दिया था। हालांकि शाहरुख खान ने अपने इस अफेयर के बारे में मीडिया में कभी कुछ नहीं कहा लेकिन ऐसी कई बातें हैं जो प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर का राज खोलते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'डॉन 2' में प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के एकसाथ नजर आने के बाद से दोनों के बीच करीब 7 साल तक अफेयर चला था। फिल्म के प्रमोशन के बाद से शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को कैमरे पर कई बार कोजी हरकतें करते हुए देखा गया था। सिर्फ इतनी ही नहीं शाहरुख खान हर इवेंट्स और पार्टीज में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही पहुंचते थे।

कहते हैं कि शाहरुख खान ने ही प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों से पर्सनली मिलवाया था और इंडस्ट्री में उनके दोस्त भी बनवाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के कहने पर ही करण जौहर ने अपने बर्थडे की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा को इंवाइट किया था जबकि उस समय करण जौहर के रिश्ते प्रियंका चोपड़ा के साथ बिल्कुल भी अच्छे नहीं चल रहे थे।

Priyanka Chopra

शाहरुख खान ने एक बार मीडिया के सामने खुद कहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करके काफी कंफर्टेबल महसूस करते हैं। वह प्रियंका चोपड़ा के साथ किसी भी तरह का सीन करने में सहज रहते हैं। यहां तक कि कॉफी विद करण शो में शाहरुख खान ने कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा जैसी सेक्सी हीरोइन और कोई नहीं हैं।

वहीं एक बार शाहरुख खान ने अपनी को-एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लाइव टेलीविजन पर शादी के प्रपोज किया था। उस वीडियो में देखा गया था कि शाहरुख खान ने सरेआम प्रियंका चोपड़ा को उनसे शादी करने के लिए कहा था और उन पर अपना प्यार जताया था। शाहरुख खान का ये रूप देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे।

प्रियंका चोपड़ा ने अचानक ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को मीडिया के सामने घेरना शुरू कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने कई बार कैमरे के सामने गौरी खान की पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी कई बातें कही थी जिसे सुनने के बाद गौरी खान परेशान हो गई थी। उस समय इंडस्ट्री के कई लोगों ने गौरी खान का खुलकर सपोर्ट किया था। करण जौहर ने तो कैमरे पर भी कहा था कि प्रियंका की वजह से शाहरुख और गौरी खान के बीच में मनमुटाव हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+