Best Movie To Watch On Holi: होली पर घर बैठकर OTT पर लें इन फिल्मों का मजा
Best Movie To Watch On Holi: आपके पास एक अच्छा मौका है कि आप फिल्मों के साथ इस होली के माहौल में रंग जाएं और घर बैठे ही जमकर इनका मजा लें।

Best Movie To Watch On Holi: होली का जश्न मनाने के बाद अगर आप इस दिन की छुट्टी को अपने परिवार के साथ मस्ती में बिताना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्मों का मजा ले सकते हैं। होली के खास मौके पर रंगों के साथ आप कई तरह की फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं। इन फिल्मों को आप मिठाई, पापड़ और नमकीन के साथ पूरे परिवार को साथ लेकर देख सकते हैं। हम आपके लिए ऐसी कुछ खास फिल्में लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आपका होली का त्येहार और भी रंगीन हो जाएगा। ये फिल्में आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगी। इन फिल्मों में आपको होली का जश्न भी देखने को मिलेगा, रोमांस भी देखने को मिलेगा और ड्रामा भी। अगर आपने इन फिल्मों को अब तक नहीं देखा है तो आपके पास एक अच्छा मौका है कि आप फिल्मों के साथ इस होली रंग जाएं और घर बैठे ही इनका मजा लें। आइए आपको बताते हैं इन खास फिल्मों के बारे में।
गोलियों की रास लीला-राम लीला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रास लीला-राम लीला' ने लोगों पर अपना अलग ही जादू चला दिया था। इस फिल्म में आपको रंग, गुलाल और होली के माहौल और रंगों का मजा लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस मूवी में आपको दर्द और खुशी से भरी हुई एक खूबसूरत सी लव स्टोरी भी नजर आएगी। ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफार्म जिओ सिनेमा और एमेक्स प्लेयर पर उपलब्ध है जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।
ये जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' भी होली के मौके पर एक शानदार मूवी साबित हो सकती है। इस फिल्म को और इस फिल्म के सभी गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का गाना बलम पिचकारी होली के मौके पर हर जगह बजता सुनाई देता है। इस फिल्म में आपको दोस्ती, प्यार, ड्रामा सब कुछ एकसाथ देखने को मिलता है। इस फिल्म का मजा आप ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर ले सकते हैं।
गुलमोहर
हाल ही में मनोज बाजपेई और लिजेंड्री एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' रिलीज हुई है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसे आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। होली के मौके पर आप इस फिल्म से अपनी मस्ती को दोगुना कर सकते हैं।
रांझणा
फिल्म रांझणा एक रोमांटिक लव स्टोरी को दर्शाती है। इस फिल्म में धनुष, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, अभय देओल जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है। एक तरफ इस फिल्म में आपको मोहब्बत और लव स्टोरी देखने को मिलती है तो दूसरी ओर आप इस फिल्म में रंगों से भी सराबोर होते हो। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को जितना दर्शकों ने पसंद किया था उतना ही अच्छा रेस्पॉन्स इसे बॉक्स ऑफिस पर भी मिला था। इस फिल्म का मजा आप पूरे परिवार के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
आप होली के मौके पर वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का मजा पूरे परिवार के साथ ले सकते हैं। ये फिल्म आपको होली के रंगों और पकवानों में खोने के लिए मजबूर कर देगी। इस फिल्म में आपको आलिया भट्ट और वरुण धवन के बीच की लव स्टोरी खुशी से झूमने पर मजबूर कर देगी। इस फिल्म का मजा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजन प्राइम वीडियो पर ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications