4000 करोड़ी रामायाण के दूसरे पार्ट की रिलीज में होगी देरी, रणबीर कपूर ने इस डायरेक्टर को दे दी डेट्स!
Ramayana 2 Release Update: रणबीर कपूर की मेगा फिल्म 'रामायण' इस समय बॉलीवुड के सबसे ग्रैंड प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होने वाला है। मैसिव बजट, दमदार स्टारकास्ट और ग्रैंड विज़ुअल अपील के कारण यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन अब फिल्म के दूसरे भाग पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि रणबीर कपूर ने अपने शूटिंग शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है।

'लव एंड वॉर' को दी पहली प्राथमिकता
रणबीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। योजना यह थी कि रणबीर पहले 'रामायण' के दोनों हिस्सों की शूटिंग प्राथमिकता से पूरा करेंगे और उसके बाद बाकी प्रोजेक्ट्स की ओर बढ़ेंगे। लेकिन 'रामायण' के पहले भाग का निर्माण तय समय से अधिक लंबा खिंचने लगा, जिसके बाद रणबीर को अपने कैलेंडर में फेरबदल करना पड़ा।
जनवरी में शुरू होने वाली थी 'रामायण 2' की शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरा भाग जनवरी 2025 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार था। लेकिन रणबीर ने अपनी डेट्स री-अलाइन करने का फैसला किया है, क्योंकि 'लव एंड वॉर' पहले रिलीज होनी है और वे नहीं चाहते कि इस प्रोजेक्ट में किसी तरह की देरी हो। भंसाली के साथ यह रणबीर की दूसरी फिल्म है और अभिनेता इसे एक प्रमुख प्राथमिकता मानते हैं।
4000 करोड़ के मेगा बजट में फंसा शेड्यूल
'रामायण' का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है-जिसकी आधिकारिक पुष्टि सह-निर्माता नमित मल्होत्रा कर चुके हैं। रॉकिंग स्टार यश न सिर्फ फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं, बल्कि वे रावण का किरदार भी निभा रहे हैं, जिसकी झलक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रणबीर का यह अचानक लिया गया फैसला निर्माताओं और प्रशंसकों, दोनों को हैरान कर गया है।
क्या आगे बढ़ जाएगी 'रामायण 2' की रिलीज डेट?
पहले 'रामायण' के दूसरे भाग की रिलीज दिवाली 2027 तय की गई थी। मगर अब जब शूटिंग ही समय पर शुरू नहीं हो पाएगी, तो इसके आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज है कि रणबीर के नए शेड्यूल ने पूरे प्रोजेक्ट की टाइमलाइन को प्रभावित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications