4 मिसकैरेज, 65 इंजेक्शन, फिर एबॉर्शन, अब 45 में मां बनेंगी ये फेमस एक्ट्रेस, बयां किया ऐसा दर्द

Sambhavna Seth: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर जल्द ही खुशियों का आगमन होने वाला है। शादी के करीब 10 साल बाद एक्ट्रेस संभावना सेठ मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है कि वह सरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही हैं।

शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं संभावना सेठ
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में संभावना सेठ ने इस नए सफर को प्यार, उम्मीद और इंतजार से भरी सबसे खूबसूरत कहानी बताया है। संभावना सेठ का ये सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज और व्लॉग्स में अपने दर्द और संघर्ष को खुलकर लोगों के साथ शेयर किया है।

Sambhavna Seth

IVF की मदद से मां बनना चाहती थीं संभावना

आपको बता दें कि मां बनने की चाहत में संभावना सेठ ने IVF (आईवीएफ) का सहारा लिया था, कई मेडिकल प्रक्रियाओं से गुजरी थीं और शारीरिक-मानसिक रूप से बेहद कठिन दौर का सामना किया था। इस दौरान उन्हें कई बार गर्भपात (मिसकैरेज) और कई इंजेक्शन्स का दर्द भी झेलना पड़ा था।

खुशियों के बीच आया सबसे बड़ा झटका

-आपको बत दें कि एक समय ऐसा भी आया था जब संभावना सेठ 3 महीने की प्रेग्नेंट थीं और अपनी खुशखबरी दुनिया के साथ शेयर करने वाली थीं लेकिन 18 दिसंबर 2024 का दिन उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन बन गया था।

-संभावना के पति अविनाश मिश्रा ने व्लॉग में बताया था कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, यहां तक कि डॉक्टरों ने जुड़वा बच्चों की संभावना भी जताई थी लेकिन बाद के स्कैन में ये पता चला कि उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया है।

इलाज के दौरान संभावना ने झेला असहनीय दर्द

संभावना सेठ ने अपने व्लॉग में बताया था कि आईवीएफ की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें कुल 65 इंजेक्शन लेने पड़े थे, जो बेहद दर्दनाक थे। हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें मेडिकल कारणों से एबॉर्शन तक करवाना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि ये फैसला उनके शरीर की सुरक्षा के लिए जरूरी था लेकिन भावनात्मक रूप से ये अनुभव बेहद मुश्किल रहा था।

डॉक्टर की लापरवाही पर उठाए सवाल

संभावना सेठ ने अपना अनुभव शेयर करते हुए ये भी कहा कि उन्हें डॉक्टरों की लापरवाही का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि कई बार ब्लीडिंग होने के बावजूद उन्हें बार-बार यही कहा गया कि सब कुछ सामान्य हैजबकि हकीकत में बच्चे की धड़कन पहले ही बंद हो चुकी थी। इस पूरे अनुभव ने उन्हें गहरे मानसिक आघात से गुजरने पर मजबूर कर दिया था।

4 बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं संभावना सेठ

-संभावना संठ ने एक पॉडकास्ट में उस भयावह रात का जिक्र किया था जब अचानक उन्हें भारी ब्लीडिंग हुई थी। उन्होंने बताया कि वह पल उनके लिए बेहद डरावना था और उन्हें उसी वक्त अंदाजा हो गया था कि कुछ ठीक नहीं है। इसके बावजूद अगले दिन डॉक्टरों की रिपोर्ट ने उन्हें और भी उलझन में डाल दिया था।

-कई मुश्किलों और 4 बार मिसकैरेज का दर्द झेलने के बाद अब संभावना सेठ की जिंदगी में खुशियों ने फिर दस्तक दी है। सरोगेसी के जरिए मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी अब शुरू हो रही है और वह इस नए अध्याय के लिए बेहद उत्साहित हैं।

-संभावना सेठ ने गत 14 जुलाई 2016 को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर अविनाश मिश्रा से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति सपोर्ट इस पूरे मुश्किल दौर में साफ नजर आया था।

दर्द से उम्मीद तक का सफर

संभावना सेठ की कहानी सिर्फ एक सेलिब्रिटी की नहीं बल्कि उन तमाम महिलाओं की भी है जो मां बनने के लिए संघर्ष करती हैं। उनकी ये जर्नी दिखाती है कि मुश्किलों के बाद भी उम्मीद जिंदा रहती है और कभी न कभी खुशियां जरूर दस्तक देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+