8 दिन के अंदर बॉलीवुड के तीन कलाकारों की हुई मौत, क्या मनहूस बन गया है फरवरी 2024 ?

February 2024 Celebs Demise: साल 2024 का फरवरी महीना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ है। 19 साल की एक्ट्रेस सुहानी भटनागर से लेकर 72 साल के लिजेंड्री गजल गायक पंकज उधास की मौत ने सबको हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि पिछले 8 दिनों के अंदर ही तीन कलाकारों की मौत ने सबको सदमे में डाल दिया है।

8 दिन के अंदर तीन कलाकारों की मौत
पहले गत 19 फरवरी 2024 को आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की मौत हो गई थी। उसके एक दिन बाद ही यानी 20 फरवरी 2024 को टीवी और बॉलीवुड एक्टर ऋतुराज सिंह ने कार्डियक अरेस्ट के चलते अपने जान गवा दी थी। वहीं अब 26 फरवरी 2024 को गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है।

suhani bhatnagar

सुहानी भटनागर की मौत
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभा चुकीं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर की गत 16 फरवरी 2024 को मौत हो गई थी। सुहानी ने19 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी भटनागर कुछ समय पहले एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। उस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट आई थीं। एक्सीडेंट में उनका पैर भी फ्रैक्चर हो गया था। पैरों में संक्रमण भी हो गया था।

दवाइयों के रिएक्शन से हुई एक्ट्रेस की मौत
दावा किया जा रहा है कि सुहानी भटनागर के इलाज के लिए सुहानी जो दवाइयां ले रही थीं उसके रिएक्शन के चलते ही उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। पूरी बॉडी में दवाई के चलते एक अलग तरह का रिएक्शन हो गया था। ऐसे में उनके पूरे शरीर में पानी भर गया था। इस बीमारी का इलाज फरीदाबाद एम्स में चल रहा था लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रही थीं। इस बीमारी के चलते ही सुहानी ने दम तोड़ दिया।

एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत
टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' में उनके अमेरिका वाले बॉस का किरदार निभाने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया था। 59 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

अस्पताल में भर्ती थे पंकज उधास
खबर है कि आज यानी 26 फरवरी 2024 को लिजेंड्री गायक पंकज उधास की मौत हो गई है। पिछले कुछ समय से वह मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। वह लंबे समय से काफी बीमार थे और इसी वजह से उनकी मौत हो गई है।

कुछ महीने पहले कैंसर हुआ था डिटेक्ट
जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वह पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। हालांकि उन्हें किस चीज का कैंसर हुआ था इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। उनका अंतिम संस्कार आगामी 27 फरवरी 2024 को मुंबई में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+