24 साल की मलयालम एक्ट्रेस लक्ष्मीका सजीवन की मौत, हार्ट अटैक से गई जान, शारजाह में हुई ये घटना

Lakshmika Sajeevan Died: फिल्म और टीवी इंड्स्टी से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि मलयालम एक्ट्रेस लक्ष्मीका सजीवन का संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में निधन हो गया है। वह 24 साल की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है। लक्ष्मीका 'कक्का' में पंचमी का किरादर निभाने के बाद से काफी पॉपुलर हो गई थीं। ये किरदार हाशिए पर रहने वाले समुदायों के संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके निधन की खबर से मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

लक्ष्मीका सजीवन का आखिरी पोस्ट
लक्ष्मीका सजीवन का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट गत 2 नवंबर 2023 को शेयर किया गया था। इस पोस्ट में उन्होंने सूर्यास्त की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था- उम्मीद है.... तमाम अंधेरे के बावजूद रोशनी।

Lakshmika Sajeevan

लक्ष्मीका को सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि
लक्ष्मीका सजीवन की असामयिक मृत्यु की खबर वायरल होने के तुरंत बाद उनके फैंस से लेकर मलयालम इंडस्ट्री के सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके अलावा लक्ष्मीका की मौत की खबर सुनने के बाद से उनके फैंस ने उनके आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है।

लक्ष्मीका सजीवन का दमदार करियर
लक्ष्मीका सजीवन ने कई फिल्मों के साथ साथ टीवी शोज में भी काम किया था। उन्हें पंचवर्नाथथा, सऊदी वेल्लक्का, पुझायम्मा, उयारे, ओरु कुट्टनाडन ब्लॉग, नित्यहरिता नायगन और दुलकर सलमान के साथ ओरु यमंदन प्रेमकथा जैसी फिल्मों में काम करने के बाद से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+