23 साल की पाकिस्तानी लड़की बनी म्यूजिक सेंसेशन, 100 Million छूने जा रहा उसका पहला गाना
नई दिल्ली, 06 अप्रैल: शायद ही कई ऐसा म्यूजिक लवर होगा जिसे कोक स्टूडियो के गाने पसंद ना हो। कोक स्टूडियो के हर सीजन में कई ऐसे गाने होते हैं जो लोगों के बीच काफी फेमस होते हैं। इन दिनों 14वें सीजन का पॉपुलर गाना 'पसूरी' लोगों के बीच छाया हुआ है। जल्द ही ये गाना 100 मिलियन व्यूज पूरे करने वाला है। इस गाने को 23 साल की सिंगर शे गिल और पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने गाया है। आइए हम आपको इस गाने की स्टार जोड़ी से रूबरू कराते हैं।

मस्ती में गाए गाने हुए वायरल
पसूरी' गाने को 100 मिलियन व्यूज के करीब पहुंचाने वाली शे गिल की असली नाम अनुषा गिल है। 23 साल की अनुषा ने लाहौर के फॉर्मन क्रिश्चियन कॉलेज से पढ़ाई की है। कॉलेज टाइम में अनुषा हॉस्टल में बेस्ट फ्रेंड के रूम में गाना गाया करती थीं। उनकी शानदार सिंगिग देख उनकी फ्रेंड्स ने शे को मोटिवेट कर अपने गानों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की सलाह दी। जिसके बाद शे अपने गानों को इंस्टाग्राम पर शेयर करने लगी।

वायरल हुए गानों की वजह से मिला पहला ब्रेक
दोस्त की सलाह पर मस्ती-मस्ती में शेयर किए गए ये वीडियो लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर होने लगे। 2019 में शे ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो पोस्ट किया, जिसे लोगों से काफी प्यार मिला। जिसके बाद उन्हें कोक स्टूडियो के प्रोड्यूसर जुल्फी ने गाने का ऑफर दिया और शे गाने की हामी भर दी। यहीं से उनकी किस्मत बदल गई। शे रातों-रात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गईं। शे के फेवरेट सिंगर एआर रहमान हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शे गिल ने एआर रहमान के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

इस गाने को अली सेठी ने दिया नया मुकाम
वहीं 'पसूरी' गाने के दूसरे सिंगर अली सेठी की बात करें तो 37 साल के अली सेठी पाकिस्तान के जाने-माने सिंगर हैं। उनके गानों के सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में दिवाने हैं। पूसरी गाने को अली ने ना सिर्फ गाया है बल्कि फजल अब्बास के साथ गाने को लिखा भी है। 2012 में अली सेठ 'दिल जलाने की बात' गाना गाकर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। अली गाने कंपोज और राइट भी करते हैं।

पाकिस्तान में काफी फेमस हैं अली सेठी
नजम सेठी और जुगनू मोहसिन के बेटे अली सेठी लाहौर के रहने वाले हैं। अली सेठी ने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चौइफत और एचिसन कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्हें बचपन से ही कविता, राजनीति और संगीत में खास रूचि रही। अली के फेमस गानों की लिस्ट काफी लंबी है। अली 'चांदनी रात', 'रंजिश ही सही', 'दिल की खैर', 'माही मेरा', 'हाल ऐसा नहीं', 'पहला कदम', और 'गुलो में रंग' जैसे खूबसूरत गाने भी गा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications