12th Fail: कौन हैं IPS मनोज शर्मा की जिंदगी बदलने वाले प्रीतम पांडे? फिल्म में छिपाई सच्चाई से उठा पर्दा
12th Fail Anurag Pathak: विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल इस वक्त हर किसी की जुबां पर चढ़ी हुई है। फिल्म ऐसी है, जिसे हर किसी को देखने का मन करे। फिल्म में न सिर्फ एक UPSC एस्पिरेंट की मुश्किल भरी जिंदगी को दिखाया गया है, बल्कि एक सच्चे दोस्त की दोस्ती को भी दिखाया है।
फिल्म की कहानी है IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा पर आधारित। फिल्म के बाद शर्मा और उनका रोल प्ले करने वाले विक्रांत मैसी। मगर क्या आपका ध्यान मनोज कुमार की मदद करने वाले प्रीतम पांडे पर गया?

रेलवे स्टेशन पर भूख-प्यास से परेशान मनोज कुमार की मदद करने वाले प्रतीम पांडे को देखकर एक बार ख्याल तो जरूर आया होगा कि क्या ये रीयल कैरेक्टर है या फिर रील? चलिये आपको बताते हैं...
बताते चलें कि 12वी फेलम में अनंत जोशी ने प्रीतम पांडे का किरदार निभाया है। मगर क्या आप जानते हैं कि प्रतीम पांडे का असली नाम क्या था? प्रीतम पांडे का असली नाम अनुराग पाठक है। अनुराग पाठक ने अपने पिता के कहने पर ही यूपीएससी की तैयारी की थी।
अनुराग पाठक का नाम फिल्म में रिवील नहीं किया गया है। वे एक लेखक हैं और फिल्म 12th फेल उन्होंने ही लिखी हुई है। गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए फिल्म में उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में उनके किरदार का नाम भी प्रीतम पांडे ही रखा गया है।
फिल्म की बात करें तो लोग इसे खूब सराह रहे हैं। फिल्म की कहानी वाकई लोगों को प्रेरणा दे रही है। और इसके असल जिंदगी पर आधारित होने के चलते ये इसे और भी खास बनाती है। विक्रांत मेसी ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म में एक जान सी झोंक दी है। ऐसे में लोग विक्रांत की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications