'12वीं फेल' की श्रद्धा यानी मेधा शंकर ने बताया कास्टिंग काउच का सच, कहा- साल 2020 में मेरी हुई थी ऐसी हालत
12th Fail Medha Shankar: फिल्म '12वीं फेल' और उसमें नजर आने वाले सभी कलाकार इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म में जिन दो कलाकारों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो मूवी के लीड एक्टर विक्रांत मैसी और लीड एक्ट्रेस मेधा शंकर हैं। एक तरफ जहां लोग विक्रांत मैसी की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग फिल्म में श्रद्धा जोशी के किरदार में नजर आईं मेधा की मासूमियत की भी प्रशंसा कर रहे हैं।
'12वीं फेल' की मेधा शंकर बनीं स्टार
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' की लीड एक्ट्रेस मेधा शंकर इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने इस फिल्म में मुख्य किरदार आईपीएस अधिकारी मनोज कुमा शर्मा की गर्लफ्रेंड श्रद्धा जोशी का रोल निभाया था। मेधा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है।

नोएडा की रहने वाली हैं मेधा शंकर
आपको बता दें कि मेधा शंकर ने अपनी रियल लाइफ में एनआईएफटी से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई की है। उन्होंने बीकॉम में बैचिलर्स किया है। मेधा शंकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली हैं लेकिन मॉडलिंग के सिलसिले में वह काफी समय से मुंबई में ही रह रही हैं।
मेधा शंकर को लगा था कास्टिंग काउच से डर
मेधा शंकर ने दिल्ली से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। मेधा शंकर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक्ट्रेस बनना था लेकिन वह इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच से काफी डरती थीं। ऐसे में उन्होंने हीरोइन बनने से पहले कई बार सोचा था। मेधा ने बताया कि उनके पैरेंट्स को एक्टिंग करियर बिल्कुल पसंद नहीं था। मुंबई आने के लिए उन्होंने पैरेंट्स से खूब लड़ाई की थी।
मेधा शंकर को है गाने का शौक
आपको बता दें कि मेधा शंकर क्लासिकल डांसर तो है हीं, साथ ही उन्होंने गायिकी का भी खूब शौक है। हालांकि पहले वह डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत उन्हें मुंबई लेकर चली गई जहां वह एक्ट्रेस बन गईं। मेधा ने आगे बताया कि उनकी एक्टिंग की बात सुनकर उनके पिता काफी हैरान हो गए थे।
एक्टिंग के सपने को पूरा करने मुंबई आई थी मेधा
मेधा ने अपने पिता से 2 साल का समय मांगा था और कहा था कि अगर उन्हें एक्टिंग करियर में सफलता हीं मिली तो वह नॉर्मल जिंदगी में लौटकर जॉब करने लगेंगी। मेधान ने आगे बताया- मुंबई शिफ्ट होने के 2 साल बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिला था। ऐसे में उनके पापा उन्हें नोएडा वापस बुला रहे थे लेकिन उन्होंने थोड़ा और समय मांग लिया था।
लॉकडाउन में मेधा शंकर का हो गया था ऐसा हाल
मेधा ने इंटरव्यू में बताया कि साल 2020 उनके लिए बहुत ही बुरा था। चारों तरफ लॉकडाउन था। उनके पास पैसे तक नहीं थे। कोई काम नहीं मिल रहा था। मेधा ने कहा- ऐसा लग रहा था कि जैसे मेरी दुनिया ही उजड़ गई है। मुझे 3 प्रोजेक्ट्स से निकाला जा चुका था। लेकिन मैंने हार नहीं मानी और आज '12वीं फेल' मूवी ने मेरी किस्मत बदल दी। आपको बता दें कि इस मूवी के चलते सोशल मीडिया पर मेधा शंकर आज एक बड़ा नाम हो गई हैं। वह अब स्टार बन गई हैं और उनके फॉलोअर्स भी लाखों में हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications