ऐसी है '12वीं फेल' के गौरी भैया यानी अंशुमान पुष्कर की रियल लाइफ, पढ़ा MBA और सैलरी में मिले 500 रुपए......
12th Fail Anshumaan Pushkar: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। हर कोई इस फिल्म की कहानी से लेकर इसमें नजर आने वाले किरदारों की तारीफ करते नहीं थक रहा है। इस फिल्म में आईपीएस मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी के किरदार में नजर आ रहे विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने सबका दिल जीत लिया है।
गौरी भैया यानी अंशुमान पुष्कर की कहानी
इसी फिल्म में गौरी भैया के किरदार में नजर आए अंशुमान पुष्कर की भी जमकर तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म में गौरी भैया ने मनोज कुमार को आईपीएस बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। हालांकि कहा जा रहा है कि असली आईपीएस मनोज शर्मा के रियल लाइफ में ऐसा कोई किरदार नहीं था लेकिन फिल्म में इस रोल ने सबके दिल में एक अलग छाप छोड़ी है।

बिहार के रहने वाले हैं अंशुमान पुष्कर
जानकारी के अनुसार गौरी भैया यानी अंशुमान पुष्कर बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पटना के मोकामा से की है। अंशुमान को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था। वह एक दमदार एक्टर बनना चाहते थे। वह एमबीए की पढ़ाई के लिए पटना से मुंबई गए थे जहां पहुंचते ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह एक्टर ही बनेंगे।
ऋतिक रोशन के फैन हैं गौरी भैया
आपको बता दें कि मनोज शर्मा के गौरी भैया यानी अंशुमान बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें ऋतिक जैसा डांसर बनना था। सिर्फ इतना ही नहीं अंशुमान का मानना है कि उनके एक्टर बनने के पीछे केके मेनन, मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और इरफान खान का भी बड़ा हाथ है क्योंकि इन्हीं लोगों की एक्टिंग देखकर वह इस इंडस्ट्री में आने के लिए प्रेरित हुए थे।
पहली सैलरी में मिले थे 500 रुपए
अंशुमान पुष्कर ने टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में बताया है कि मुंबई में एमबीए पढ़ने के दौरान उन्होंने एक चिप्स ब्रांड के विज्ञापन के लिए ऑडिशन दिया था जो कि बहुत ही बुरा हुआ था। वहीं पहली बार जब उन्होंने एक थिएटर किया था तो उसके बदले में उन्हें 500 रुपए की सैलरी मिली थी और 200 रुपए खाने के लिए मिले थे, जिसको उन्होंने आज भी खर्च नहीं किया है।
'जामताड़ा' वेब सीरीज में आ चुके हैं नजर
अंशुमान पुष्कर ने '12वीं फेल' मूवी में गौरी भैया का बहुत ही दमदार रोल निभाया है। उनके इस मजबूत किरदार की वजह से ही फिल्म में उनकी अहमियत पता चली है। आपको बता दें कि अंशुमान इससे पहले 'जामताड़ा' वेब सीरीज में रॉकी और फिल्म 'ग्रहण' में ऋषि के रोल में नजर आ चुके हैं। लोगों ने इन दोनों में ही उन्हें खूब पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications