12th Fail ने गाड़े झंडे! 'ओपनहाइमर' और 'बार्बी' का रिकॉर्ड तोड़ IMDb पर बनी हाई रेटेड फिल्म

IPS अधिकारी मनोज शर्मा पर बनी विक्रांत मेसी की फिल्म 12th Fail जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म की रिलीज से लेकर अब तक लोग इसे लूप पर देख रहे हैं। फिल्म की कहानी ही कुछ ऐसी है। जुनून और जोश से लबालब कर देने वाली इस फिल्म को लेकर खबर आई है कि इसने IMBd पर हाईएस्ट रेटिंग के भी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।

बताते चलें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर बनी फिल्म ओपनहाइमर और बार्बी के नाम थे। मगर विक्रांत की फिल्म ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और रीयल लाइफ मनोज शर्मा की ही तरह विक्रांत को भी अपनी इंस्पिरेशन बता रहे हैं।

12th fail

फिल्म रीयल लाइफ हीरो मनोज शर्मा पर बनी है, जो कठिन परिश्रम कर आईपीएस अधिकारी बनते हैं। उनकी इस जर्नी में श्रद्धा जोशी उनका खूब साथ देती हैं। श्रद्धा उनके बुरे वक्त में भी साथ होती हैं और जब वे आईपीएस अधिकारी बन जाते हैं, तब भी उनके साथ होती हैं। ऐसे में लोग श्रद्धा जोशी को ड्रीम गर्ल बता रहे हैं।

फिल्म की बात करें तो इसे देखने के लिए आपके पास डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। फिल्म हॉटस्टार पर आते ही सबसे ज्या देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है।

आईएमडीबी की टॉप 250 भारतीय फिल्मों में रामायण पहले नंबर पर थी। हालांकि, 12वीं फेल इस फिल्म को मात देकर आगे बढ़ चुकी है। ओटीटी पर भी फिल्म ने धमाका मचाकर रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+