120 Bahadur Star Cast Fees: फरहान अख्तर ने चार्ज किए तगड़े पैसे, राशी खन्ना को मिली इतनी फीस
120 Bahadur Star Cast Fees: साल 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्म '120 बहादुर' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली इस ऐतिहासिक वॉर ड्रामा को आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिली हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत उम्मीद के विपरीत धीमी रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।

1962 के रेजांग ला युद्ध पर आधारित कहानी
निर्देशक रजनीश घई की यह फिल्म 1962 में लद्दाख के रेजांग ला युद्ध पर आधारित है। यहाँ चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 वीर सैनिकों ने 16,000 फीट की ऊँचाई पर चीनी सेना का सामना किया था। इस लड़ाई में 114 सैनिकों ने देश के लिए वीरगति प्राप्त की थी। फरहान अख्तर फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
फरहान अख्तर को मिली सबसे बड़ी रकम
फिल्म के कलाकारों की फीस को लेकर हाल ही में कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। एक्टर और सह-निर्माता फरहान अख्तर इस सूची में सबसे ऊपर हैं। मेजर शैतान सिंह के किरदार के लिए उन्हें 15 से 18 करोड़ रुपये तक की फीस दी गई है।
अमिताभ बच्चन की आवाज़ से बढ़ी फिल्म की भव्यता
फिल्म में अमिताभ बच्चन नरेटर की भूमिका में हैं। उनकी दमदार आवाज़ ने कहानी में खास प्रभाव जोड़ा है। इस वॉयसओवर के लिए बिग बी को 3 से 6 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। राशि खन्ना ने मेजर शैतान सिंह की पत्नी शगुन कंवर सिंह का किरदार निभाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस भूमिका के लिए 5 से 8 करोड़ रुपये मिले हैं।
इसके अलावा फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले कलाकारों की फीस निम्नानुसार बताई जा रही है:
- अंकित सिवाच - 40 से 60 लाख रुपये
- विवान भटेना - 40 से 60 लाख रुपये
- एजाज खान (लेफ्टिनेंट कर्नल एच.एन. ढींगरा) - 40 से 60 लाख रुपये
- सहायक कलाकार अजिंक्य देव, स्पर्श वालिया, धनवीर सिंह, साहिब वर्मा - प्रत्येक को 40 से 60 लाख रुपये
85 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के बैनर तले बनी 85 करोड़ रुपये बजट की '120 बहादुर' एक बड़े पैमाने पर निर्मित फिल्म है। शुरुआती बिज़नेस भले ही धीमा रहा हो, लेकिन मजबूत कहानी और स्टारकास्ट के दम पर फिल्म की आगे की कमाई को लेकर उम्मीदें कायम हैं।












Click it and Unblock the Notifications