स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल देखने पहुंचे राजस्थान के अफसर, छत्तीसगढ़ सरकार की योजना को सराहा

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को देखने राजस्थान सरकार के अफसर छत्तीसगढ़ पहुंचे। इन अफसरों ने स्कूल के प्रबंधन को समझा। और सरकार की योजना के सफल क्रियान्वयन की सराहना की।

swami atmanand School

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की योजनाओं की धमक अन्य राज्यों में भी पहुंच रही है। भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना में शामिल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की चर्चा पूरे देश में है। वहीं अन्य राज्य भी इसे अपनाने की ओर प्रेरित हो रहे हैं। जिसके तहत राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारी इन दिनों छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। इन अधिकारियों ने दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया।

cm atmanand school
अधिकारियों ने कुम्हारी स्कूल का किया निरीक्षण

राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग से पहुंचे आईएएस अधिकारी दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कुम्हारी पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्कूल का निरीक्षण कर प्रबंधन को समझा। कक्षा पहली से बारहवीं तक के बच्चों से चर्चा की। उनसे स्कूल में पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। इसके अलावा बच्चों से कुछ सवाल पूछे, बच्चों ने निरीक्षकों के प्रश्नों का जवाब दिया। अधिकारियों ने बच्चों के के आत्मविश्वास और प्रजेंटेशन की तारीफ की।

atmanand school

प्रयोगशाला, अटल टिंकरिंग लैब, स्मार्ट क्लासरूम भी देखा

राजस्थान सरकार के अधिकारियों ने कहा कि अन्य शासकीय विद्यालयों की अपेक्षा बच्चों को यहां अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। शिक्षक भी अंग्रेजी माध्यम से प्रशिक्षित हैं। उन्होंने स्कूल के प्रयोगशाला, अटल टिंकरिंग लैब, कम्यूटर लैब, क्लासरूम, बच्चों के लिए बनाए गए स्मार्ट क्लासरूम को देखा। प्राचार्य व शिक्षकों से भी चर्चा की। राजस्थान सरकार के अधिकारियों ने सरकार के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना की सराहना की।

एजुकेशन कमिश्नर पहुंचे थे छत्तीसगढ़
इस दौरान राजस्थान सरकार के राज्य निदेशक परियोजना, कमिश्नर स्कूल एजुकेशन आईएएस डॉ.मोहन लाल यादव, उपायुक्त आईसीटी शाला दर्पण राजस्थान, मुरारी लाल शर्मा, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक विनोद कुमार जैन और डीएमसी सुरेंद्र पांडेय, के विवेक शर्मा जिला शिक्षा विभाग की ओर से मौजूद थे। सुरेंद्र पांडेय ने सभी निरीक्षकों को स्कूल की अधोसंरचना से लेकर प्रबन्धन, स्टाफ, बच्चों की गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रदेश में 247 आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल
छत्तीसगड़ में भूपेश सरकार वर्तमान में सभी जिलों में शासकीय स्कूलों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ स्कूल के रूप में विकसित किया है। इन स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह सभी संसाधन, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा यहां अंग्रेजी माध्यमों के बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती भी की गई है। इन प्रयासों से राज्य में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने में राज्य सरकार को अच्छे परिणाम मिल रहें हैं। अब तक प्रदेश में कुल 247 स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किए गए हैं। वहीं 76 हिंदी माध्यम स्कूल भी संचालित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+