सूरजपुर: छात्राओं पर बुरी नजर रखने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार, स्कूल संचालक की चप्पलों से पिटाई
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। परिजनों के शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।
सूरजपुर, 07 अगस्त। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। जहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। शनिवार को इस मामले को लेकर परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भड़के परिजनों ने थाने में ही स्कूल संचालक की जूते चप्पलों से पिटाई भी कर दी।
Recommended Video

नाबालिग छात्राओं पर रखता था बुरी नजर
दरअसल यह पूरा मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआ पारा का है। जहां हीरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के कामेश्वर प्रसाद कुर्रे पर दो नाबालिक छात्राओं के साथ एक सप्ताह से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। उनको गलत जगहों पर टच करता था। शनिवार को जब बात हद से पार हो गई तब पीड़ित छात्राओं के परिजन अपनी 10 और 12 साल की बच्चियों के साथ थाना पहुंचे और स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने आवेदन दिया।

जब रोते हुए घर पहुंची बच्चियां
सूरजपुर जिले के हीरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल कामेश्वदर प्रसाद कुर्रे पर छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल कुर्रे स्कूल में उनकी बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करता है। बीते एक स्पताह से उन पर बुरी नजर रखता है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी बच्चियां स्कूल से रोते हुए घर आई और पूरी बातें बताई।

स्कूल पहुंचे परिजन तो भाग गए प्रिंसिपल
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित छात्रा की मां जानकारी लेने के लिए स्कूल गई। लेकिन उसे देखकर प्रिंसिपल स्कूल से भाग गया और जब पीड़िता की मां स्कूल की छात्राओं से मिली तो छात्राओं ने उन्हें बताया कि प्रिंसिपल स्कूल की अन्य कई लड़कियों के साथ भी ऐसी अश्लील हरकत करता है। जिसकी वाइस रिकॉर्डिंग पीड़ित की मां ने अपने मोबाइल पर कर लिया।
पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट के मामला
जिसके बाद पीड़ित छात्राओं के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और लिखित में थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर दिनभर कोतवाली में हंगामा होता रहा है।
स्कूल संचालक को चप्पलों से पिता
इस मामला के संज्ञान में आते ही पुलिस की कार्रवाई से बचने स्कूल के संचालक जयप्रकाश साहू मामले को रफा-दफा करने में लग गए और परिजनों पुलिस में शिकायत नही करने के लिए धमकाने लगे। इस बात पर भड़के परिजनों ने स्कूल संचालक जयप्रकाश साहू के थाने पहुंचते ही जुते चप्पलों से सरेआम पिटाई कर दी। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित बच्चियों में दहशत व्याप्त है। दरअसल आरोपी प्रिंसिपल पर पहले भी छात्रों के द्वारा शिकायत की जा चुकी है, लेकिन शिकायतकर्ता के आवेदन वापस लेने की वजह से पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी थी।












Click it and Unblock the Notifications