छत्तीसगढ़ के इस जिले के प्रथम पर्वतारोही बने रोहित, माउंट यूनम पिक पर लहराया 280 फिट लम्बा तिरंगा

छत्तीसगढ़ में पर्वतारोही अंकिता गुप्ता के बाद अब राजनांदगांव जिले के ग्राम सोमनी निवासी रोहित झा ने जिले के प्रथम पर्वतारोही के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं।

राजनांदगांव, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ में पर्वतारोही अंकिता गुप्ता के बाद अब राजनांदगांव जिले के ग्राम सोमनी निवासी रोहित झा ने जिले के प्रथम पर्वतारोही के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं। रोहित ने हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और लद्दाख की सीमा को जोड़ने वाली यूनम चोटी ( माउंट यूनम पीक) जिसकी ऊंचाई 20166 फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर 280 फिट लम्बा तिरंगा लहराकर प्रदेश का नाम रौशन किया है।

rohit mount
छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व
इस अभियान में छत्तीसगढ़ के केवल एकमात्र पर्वतारोही रोहित झा ने पूरे टीम का नेतृत्व किया है। इस अभियान में पूरे देश से लगभग 17 पर्वतारोही ट्रैकर ने भाग लिया। जिसमें राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से रोहित झा, झारखंड से 1, केरला से 1, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से 14 ट्रेकर जिसमे तीन बच्चों ने हिस्सा लिया। राजनांदगांव जिले के महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि रोहित ने फिर एक हमारे राजनांदगांव जिले का नाम गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें उनकी इस सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।
rohit mountaineer

इस अभियान के तहत हासिल की फतह
रोहित ने बताया कि यह अभियान इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर माउंट यूनम पीक पर चढ़ाई करने के लिए शुरू किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के प्रथम पर्वतारोही रोहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का इस पर्वतारोहण अभियान में प्रतिनिधित्व किया। पर्वतारोही रोहित झा का सपना है कि वो विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर तिरंगा लहराना चाहते हैं।

rohit jha rajnandgaon

दो बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं रोहित
रोहित ने बताया कि इससे पहले वे उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित केदार कांठा ट्रैक जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 12500 फीट ऊंची चोटी पर-16 डिग्री सेल्सियस तापमान और हिमाचल प्रदेश के सोलंग 14500 फीट ऊंची चोटी पर -34 डिग्री सेल्सियस तापमान में 280 फीट लंबा तिरंगा लहराकर दो विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।

बर्फबारी और लैंडलाइड ने रोका रास्ता
इस पूरे अभियान का प्रतिनिधित्व कर रहे पर्वतारोही रोहित झा ने बताया कि 14 अगस्त को उन्होंने यूनम चोटी की चढ़ाई शुरू की, और 15 अगस्त को टास्क पूरा किया, रोहित और उसकी पूरी 17 पर्वतारोहियों की टीम ने कई परेशानियों के बाद भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई बार मौसम खराब होने व विपरीत परिस्थितियां, जैसे लैंडस्लाइड, बर्फबारी, कड़कड़ाती ठंड ऐसी कठिन परीस्थितियों और मुसीबतों का सामना करना पड़ा। लेकिन रोहित और उनकी टीम ने हिम्मत नही हारी 15 अगस्त को 280 फिट का तिरंगा यूनम पिक पर लहराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+