दुर्ग भाजपा की नब्ज टटोलने पहुंचे संगठन मंत्री जामवाल, भाजपा नेताओं से करेंगे वन टू वन चर्चा

भाजपा नेता अब मिशन 2023 को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। इसे लेकर संगठन के नेता संभाग स्तरीय बैठक लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिचार्ज करने में लगे है।प्रदेश संगठन मंत्री अजय जामवाल स्वयं दुर्ग पहुंच गए हैं।

दुर्ग, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बदलकर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरु कर दी है। भाजपा नेता अब मिशन 2023 को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। इसे लेकर संगठन के नेता संभाग स्तरीय बैठक लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिचार्ज करने में लगे है। आज दुर्ग संभाग के भाजपा नेताओं की नब्ज टटोलने प्रदेश संगठन मंत्री अजय जामवाल स्वयं दुर्ग पहुंच गए हैं।

durg bjp ajay jamwal
थोड़ी देर बाद शुरू होगी बैठक
दुर्ग भाजपा कार्यालय में थोड़ी देर बाद बैठक शुरू होगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से लेकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, धरमलाल कौशिक, नेताप्रतिपक्ष नारायण चन्देल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक विद्यारतन भसीन, लाभचंद बाफना, अवधेश चंदेल, पूर्व मंत्री रमशीला साहू समेत प्रदेश के अन्य ब वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
durg bjp pandey

गुटबाजी एक बड़ी चुनौती
भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग संभाग में भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष में आने के बाद गुटबाजी एक बड़ी चुनौती बन गई है। भाजपा नेता कई बार आपस में ही उलझते नजर आते हैं। संगठन में दायित्व का बंटवारा हो या फिर मंडल या जिला अध्यक्ष के पदों के बंटवारे को लेकर दुर्ग भाजपा के बड़े नेता आपस में ही बंटे हुई नजर आते हैं। आगामी चुनाव को लेकर वर्तमान कांग्रेस सरकार को चुनौती देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को एक करने की कोशिश संगठन मंत्री अजय जामवाल कर सकते हैं। क्योंकि वर्तमान दुर्ग संभाग में कांग्रेस सरकार के चार कद्दावर मंत्री व स्वयं मुख्यमंत्री इसी क्षेत्र से आते हैं। इसलिए इस संभाग में फिर से भाजपा को स्थापित करने की एक बड़ी चुनौती भारतीय जनता पार्टी की है।

ajay jamval
बैठक में होगी समीक्षा
इस बैठक में पदाधिकारियों से अब तक के कार्यक्रमों और विरोध प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की जाएगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के कार्यक्रम तय किए थे। इन पर किस तरह कार्य किया गया। इसकी समीक्षा होगी। आगामी चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जोड़ने के अभियान तेज किये जायेंगे। भाजपा नेता और पदाधिकारी वर्तमान सरकार की वादाखिलाफी जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाएं इस पर चर्चा की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का होगा भव्य स्वागत

दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि, कल दो कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। पहला कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का प्रथम दुर्ग आगमन हो रहा है। इसलिए मालवीय चौक दुर्ग और पटेल चौक, दुर्ग में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। दूसरा बड़ा कार्यक्रम शाम 4 बजे से होने वाली संभाग स्तरीय बैठक है। इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

भाजपा के इन पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया
संभाग स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप सदस्य, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सांसद, विधायक, संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधानसभा के प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष और महामंत्री को बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+