मिशन 2023 पर निकले संगठन मंत्री जामवाल, Durg के भाजपा नेताओं से की मुलाकात, स्थानीय संगठन बेखबर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा स्वयं छत्तीसगढ़ पहुंच रहें हैं। इसकी तैयारियों में प्रदेश संगठन लगा हुआ है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी भिलाई पहुंचे थे।
दुर्ग, 08 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारी में लग चुकी है। इसके लिए राष्ट्रीय नेताओ का प्रदेश दौरा शुरू हो चुका है। 9 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा स्वयं छत्तीसगढ़ पहुंच रहें हैं। इसकी तैयारियों में प्रदेश संगठन लगा हुआ है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी भिलाई पहुंचे थे। लेकिन इस बात की भनक भी स्थानीय संगठन के नेताओ को नही लगी।

दिग्गज नेताओं पूर्व मंत्रियों से मिल रहे हैं,जामवाल
दरअसल क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भिलाई में भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के निज निवास सेक्टर 9 स्थित बंगले में पहुंचे थे और उनके बीच आगामी चुनाव व वर्तमान संगठन को लेकर भी लंबी चर्चा भी हुई है। छत्तीसगढ़ की कमान मिलने के बाद जामवाल लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं और स्थानीय वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों सांसदों से मिलकर छत्तीसगढ़ भाजपा के सत्ता में वापसी की जमीन तलाश रहें हैं।

स्थानीय संगठन को नही लगी खबर
प्रदेश के संगठन मंत्री के दुर्ग आने की सूचना स्थानीय जिला संगठन को भी नही थी, और इस बात से बेखबर भाजपा नेता अब यह कहते नजर आ रहें है कि वे संगठन मंत्री हैं। वे जहां चाहे जा सकते हैं। किसी भी नेता से मिल सकते हैं। लेकिन अजय जामवाल के इस दौरे के माध्यम से एक बड़ा सन्देश जिला पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं को मिल गया है कि क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के काम करने का तरीका अलग ही है।

विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: जामवाल
क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के सेक्टर 9 निवास में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भी किया। इस दौरान जामवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस तैयारी शुरू करने की बात कही।
भव्य स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे कार्यकर्ता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 9 सितम्बर को पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंच रहें हैं। जिसकी तैयारियां की जा रही है। इनके स्वागत के संबंध में जामवाल ने कार्यकर्ताओं को उनके भव्य स्वागत में शामिल होने का आह्वान किया। इस आयोजन में 6000 कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में एक सभा के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसमें वार्ड इकाई के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
दुर्ग से पहुंचेंगे 5 हजार भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए दुर्ग से 5000 कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। इसके लिए सभी मंडलों और जिला स्तर पर बैठक लेकर रायपुर पहुंचने की तैयारी के निर्देश दिए गए। क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रथम आगमन हुआ है इसके साथ ही संग प्रमुख मोहन भागवत भी छत्तीसगड़ के दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications