भिलाई : NJCS बैठक रही बेनतीजा, सब-कमेटी करेगी बाकी मुद्दों पर फैसला, कर्मचारियों का नया पे-स्केल लागू
नयी दिल्ली मे वेज रिवीजन के बचे हुए मुद्दो तथा ठेका मजदूरो के वेज रिवीजन को अंतिम रूप देने हेतु विचार के लिए एनजेसीएस (NJCS) की बैठक हुई। बैठक मे कई प्रस्ताव आए। जो भी प्रस्ताव आया,
दुर्ग, 20 जुलाई। दिल्ली में बुलाई गई एनजेसीएस (नेशनल जॉइंट कमेटी फ़ॉर स्टील) की बैठक, इस बार भी बेनतीजा रही, कुछ मुद्दों को छोड़कर बैठक में कई बड़े मुद्दों पर सेल बोर्ड और यूनियन प्रतिनिधीयों के बीच सहमति नही बन पाई। भिलाई स्टील प्लांट के प्रतिनिधियों के अनुसार वेज रिवीजन के बचे हुए मुद्दो तथा ठेका मजदूरो के वेज रिवीजन को अंतिम रूप देने हेतु विचार के लिए एनजेसीएस (NJCS) की बैठक हुई। बैठक मे कई प्रस्ताव आए। जो भी प्रस्ताव आया, उसमे अधिकतर प्रबंधन ने उपसमिति को भेज दिया।

बैठक में नए पे स्केल पर बनी सहमति
इस बैठक में भिलाई स्टील प्लांट सहित सेल के सभी प्लांटों में कार्यरत कर्मचारियों के पे स्केल पर नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील की बैठक ने सहमति प्रदान कर दी। इसके साथ ही एमओयू पर पांचों सेंट्रल यूनियन के नेताओं ने हस्ताक्षर कर दिया। नई दिल्ली में मंगलवार को हुई बैठक में सभी यूनियन नेताओं ने सेल के वरिष्ठ अधिकारियों से नए पे स्केल पर चर्चा की। जिस पर प्रबंधन ने पूर्व के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी। जिसके तहत कर्मचारियों को 400 से 3500 रुपए तक का लाभ होगा।
ट्रांसफर, निलंबन और सजा को रद्द करने की उठी मांग, प्रबधन ने खेला दांव
बैठक में कर्मचारियों के ट्रांसफर, निलंबन और सजा को रद्द करने की मांग पर प्रबधन ने बड़ा दांव खेल दिया है। प्रबंधन की तरफ से जवाब दिया गया कि ट्रांसफर यूनिट स्तर का मामला है। इसलिए इसका फैसला डायरेक्टर इंचार्ज को लेना है। वही इस पर फैसला लेंगे। इसके साथ ही प्रबंधन ने सदस्यों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। एनजेसीएस (NJCS) के सदस्य इंटक, सीटू, बीएमएस, एटक, एचएमएस के पदाधिकारियों ने सजा काट रहे कर्मचारियों का मुद्दा उठाया था।
एरियर पर नही बनी बात, अगस्त में होगा फैसला,
बैठक में मौजूद भिलाई इंटक से एनजेसीएस सदस्य एस के बघेल ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों के बकाए एरियर के भुगतान का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। जिस पर प्रबंधन ने अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाली एनजेसीएस सब कमेटी की बैठक में बकाए एरियर से संबंधित तमाम मामलों का निष्पादन करने करने का आश्वासन दिया।
ग्रेच्यूटी सिलिंग से नाराज लीडरों ने प्रबंधन पर निकाली भड़ास
एनजेसीएस की बैठक में ग्रेच्युटी सिलिंग को लेकर यूनियन नेताओं ने प्रबंधन को आड़े हांथो लिया और सभी ने इसका विरोध किया । जिसके तहत यूनियन नेताओं ने कहा एनजेसीएस को संज्ञान में लाए बगैर प्रबंधन ने ग्रेच्युटी सिलिंग लगाई है। जिससे कामगारों में आक्रोश है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस बात को लेकर यूनियन नेताओं और सेल अधिकारियों के बीच लंबी बहस भी हुई।
इन मुद्दों पर सेल बोर्ड सदस्यों से हुई चर्चा
1) नए पे स्केल पर हुए निर्णय को जल्दी ही लागू किया जाएगा ।
2) मीटिंग मे तय हुआ कि नियमित कर्मचारियो के बचे हुए मुद्दे एवं ठेका मजदूरो के वेज रिवीजन का निर्णय सब कमिटी मे होगी और तीन महीने के अन्दर अन्तिम निर्णय लेकर मामले को पूरी तरह निष्पादित कर दिया जाएगा।
4) सेल प्रबंधन ने स्थानांतरित एवं निलंबित कर्मचारियो के मुद्दे पर कहा कि हम राजी है आप लोग स्थानीय स्तर पर मुद्दे सुलझा सकते है।
5) आयकर मे बचत के लिए पर्क्स मे कैफेटेरिया एप्रोच को लागु किया जाएगा।
6) नाइट अलाउंस को भी इसी तीन महीने मे सब कमिटी मे फाइनल कर दिया जाएगा।
7) एस 12 ग्रेड के समायोजन हेतु भी सब कमिटी मे विचार किया जाएगा।
8) ठेका मजदूरो के रिवीजन और अन्य सुविधाओ हेतु एक अलग सब कमिटी समानान्तर रूप से आने वाले तीन महीने मे ही अन्तिम फैसला लेगी।












Click it and Unblock the Notifications