kawrdha News: कवर्धा को मिलेगी 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री बघेल के भेंट-मुलाकात और जनचौपाल में कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक ममता चन्द्रांकर भी शामिल होंगे।

कवर्धा, 09 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात और जनचौपाल कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल 10 अक्टूबर सोमवार को विधानसभा कवर्धा वनांचल क्षेत्र झलमला और सहसपुर लोहारा में आम नागरिकों से रूबरू होंगे।

akbar.jpg

मुख्यमंत्री बघेल के भेंट-मुलाकात और जनचौपाल में कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक ममता चन्द्रांकर भी शामिल होंगे। मंत्री अकबर ने आज सहसपुर लोहारा और वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला में प्रस्तावित भेंट मुलाकात एवं जनचौपाल कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और प्रशानिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इधर, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम द्वारा आयोजन स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल अपने भेंट-मुलाकात के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए करोड़ों रूपए की सौगात देंगे। इन सौगातों में 10 अक्टूबर को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र को 122 करोड़ 4 लाख रूपए के 128 कार्यों का लाकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। कवर्धा विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात एवं जनचौपाल की तयौरियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें Jagdalpur:सीएम भूपेश बघेल ने किया संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ, चखा मसाला काजू का स्वाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+