FlashBack 2022: दुर्ग में अपराधों का कम नहीं हुआ ग्राफ, महादेव बुक के साथ इन बड़ी वारदातों ने पुलिस को उलझाया
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साल 2022 इन बड़े घटनाओं के लिए जाना जाएगा। जिले में लूट, चोरी, हत्या, जैसी घटनाओं के अलावा संगठित अपराध जैसे मामले में बढोत्तरी हुई है।

साल 2022 के अंतिम पड़ाव पर हम छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घटी उन बड़ी घटनाओं को याद कर रहें है। जो इस साल पुलिस विभाग के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। दुर्ग जिले में इस साल अपराध के मामले में कई ऐसे घटनाएं हुई जो लोगों के बीच काफी दिनों तक चर्चा में बनी रही। वहीं कुछ बड़ी और खौफनाक वारदातों ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। साल 2022 में बड़े आपराधिक घटनाओं की अगर बात करें तो ये सभी घटनाक्रम सामने आते हैं।

महादेव बुक, रेड्डी अन्ना एप के नाम रहा साल 2022
दुर्ग जिले में इस साल सबसे अधिक चर्चा में रहने वाला महादेव बुक, महादेव आईडी सबकी जुबान पर है। इस एप के मास्टरमाइंड सौरभ चन्द्राकर और रवि उत्पल भले ही दुबई में रहकर इसे ऑपरेट कर रहें हैं। लेकिन दुर्ग और रायपुर पुलिस ने इस बैटिंग एप के कई ब्रांचों को बंद किया है। ऑपरेशन हंटर के तहत अब तक 150 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा सतनाम सिंह, नसीमुद्दीन जैसे पैनल खरीदी बिक्री करने वालों को भी पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें 50 से अधिक बैंक खातों में 50 करोड़ रुपए से अधिक राशि को फ्रिज किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद कोरोना काल में फलने फूलने वाले महादेव बुक के ओपरेटरों को दुर्ग पुलिस एमपी, दिल्ली, यूपी, हिमाचल से पकड़ रही है।

20 जुलाई 2022: शिवनाथ में डूबी कार तीन दिन बाद मछुवारों ने निकाला
शिवनाथ नदी स्थित बंद पड़े छोटे पुल से नदी में कार समेत युवक डूब गया था। जिसे तलाशने में पुलिस और एसडीआरएफ को टीम को तीन दिन बीत चुके थे। इस घटना को सिर्फ एक मछुवारे ने देखा था। अंत में मछुवारों ने जाल में फंसाकर कार और युवक को बाहर निकाला। नदी के तेज बहाव और गहराई में जाकर मछुवारों ने कार समेंत युवक को बाहर निकाला था। जबकि इस काम में SDRF, NDRF के स्पेशल डीप डायवर लगाए गए थे। यह घटना पूरे जिले में लंबे समय तक चर्चा में रही। इसके कुछ दिन बाद ही राजनांदगांव निवासी युवक ने रिश्ता टूटने पर सुसाइड कर लिया था।

18 अगस्त 2022: खुशी की मौत से भड़के ग्रामीण
दुर्ग के जंजगिरी पेट्रोल पंप के पास फ्लाई ओवर बना रही कंपनी की कंक्रीट मिक्सर मशीन की चपेट में आकर कक्षा 9 वी की छात्रा खुशी साहू की मौत हो गई। जिसके बाद उरला गांव के गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 53 पर चक्काजाम कर दिया और परिजनों को 40 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करने लगे। लेकिन सड़क निर्माण कम्पनी ने 5 लाख रुपये देने की बात कही। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण घर लौट गए।

9 घण्टे तक जाम रहा नेशनल हाइवे
उस दिन करीब 9 घंटे तक हाईवे जाम रहा। जजंगिरी से रायपुर तक ट्रक खड़े रहे। देर शाम पुलिस की समझाइस पर जाम खुल गया। लेकिन जब लोग घर लौट गए तो पुलिस फोर्स उरला गांव पहुंच गई। जिसके बाद रात 8.30 ग्राम उरला में जमकर हंगामा हुआ। छात्रा की मौत के बाद हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। वहां घर के बाहर जो मिला उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पुलिस ने पूर्व सैनिक से लेकर पार्षद तक को नहीं छोड़ा। इसके बाद ग्रामीणों पर नेशनल हाइवे जाम करने के लिए अपराध दर्ज किए गए।

29 सितम्बर 2022: अकोला में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक हत्या
दुर्ग के कुम्हारी से पांच किलोमीटर दूर ग्राम अकोला में कई सालों से एक बाड़ी में रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक हत्या की घटना की पूरे प्रदेश में निंदा हुई। इस मामले में मुख्य आरोपी मृतक भोलानाथ यादव का भाई किस्मत यादव ही निकला। जिसमें मृतक भोला यादव का दोस्त आकाश मांझी और टीकम भी सहयोगी थे। यह पूरा मामला दोनों भाइयों का एक ही महिला से सबंध, सम्मोहन दवा, पैसे के लेन-देन और महिलाओ से अवैध संबंध से नाराज छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने सामूहिक हत्याकांड के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

6 अक्टूबर 2022: बच्चा चोर गिरोह का शक, साधुओं की हुई पिटाई
दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा बस्ती में सुबह राजस्थान निवासी तीन व्यक्ति साधू के वेश में भि़क्षा मांग रहे थे। कुछ दिनों से ग्रामीण उन्हें चरोदा में ही देख रहे थे। इस दौरन मोहल्ले वालों ने बच्चा चोर गिरोह के शक में जमकर पीटाई कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को बचाया। इस दौरन तीनो मॉबलिंचीग के शिकार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में 35 ग्रामीणों की पहचान कर अपराध दर्ज किया था। इस घटना के बाद प्रदेश भर में बच्चा चोर गिरोह समझकर अंजान लोगो की पिटाई की घटनाएं भी हुई।

20 अक्टूबर 2022: अमलेश्वर में सराफा व्यापारी की हत्या
दुर्ग जिले के अमलेश्वर में तिरंगा चौक स्थित समृद्धि ज्वेलर्स में सराफा व्यापारी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो युवकों ने गोली मारकर सराफा व्यापारी की हत्या की और नगदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे। सीएम के विधानसभाक्षेत्र इस घटना से विपक्ष को मौका मिल गया था। पुलिस ने आरोपियों टोल प्लाजा में फास्टैग रिचार्ज किये गए नम्बर और गाड़ी नम्बर से ट्रैक कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया। और घटना के तीन दिन बाद बनारस से गिरफ्तार किया।

02 नवम्बर 2022: मोटिवेशन गैंग ने सिंगर के किये 10 टुकड़े
इस साल 7 अक्टूबर को गायब हुए म्यूसिक कम्पोज़र और सिंगर नीलेश डेहरे की हत्या कर मुँहबोले मामा मोंटू ने शव के 10 टुकड़े कर नदी और जंगलों में फेंक दिया था। इस घटना ने पूरे प्रदेश में खलबली मचा दी थी। स्मृति नगर चौकी में नीलेश की गुमशुदगी 17 अक्टूबर को दर्ज की गई। इस मामले में पुलिस ने 6 अरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये सभी मोटिवेशन गैंग चलाते थे। जिनका काम गांव के लोगों को डराने धमकाना और रंगदारी करना था।नीलेश के कॉल डिटेल पुलिस मोंटू तक पहुंची। घटना में म्यूजिक के शौकीन नीलेश डेहरे द्वारा एलबम बनाने के नाम पर वरुण और मोंटू से लगभग डेढ़ लाख रुपये उधार लेने का भी मामला सामने आया था। जिसके नीलेश नहीं दे पा रहा था।
यह भी पढे़ं.. Mahadev App Durg: बेरोजगार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा पैसे कमाने का शॉर्टकट एप, पुलिस पहुंचा रही जेल












Click it and Unblock the Notifications