बालोद में हाथियों का उत्पात, दहशत में ग्रामीण, जिला मुख्यालय के करीब पहुंचा चंदा हाथियों का दल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में इन दिनों हाथियो का दल बालोद जिला मुख्यालय के करीब मे पहुॅच गया है। हाथियों की इस तरह रहवासी क्षेत्र में पहुंच से ग्रामवासी परेशान हैं।
बालोद, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में इन दिनों हाथियो का दल बालोद जिला मुख्यालय के करीब मे पहुॅच गया है। हाथियों की इस तरह रहवासी क्षेत्र में पहुंच से ग्रामवासी परेशान हैं। फिलहाल अभी बालोद जिले के तालगॉव परिसर मे हाथियो का दल मौजूद है। जो कि बालोद जिला मुख्यालय से बहुत करीब है। इस दल मे करीब 22 से 23 हाथी मौजूद है। इस दल में मौजूद हाथियों के मूवमेंट को समझने वन विभाग को कड़ी मसक्कत करनी पड़ रही है। एहतियाद के तौर पर सभी आसपास के लगभग दर्जन भर गांवों को भी अलर्ट पर रखा गया है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की मॉनिटरिंग कर रही है। हाथियों के झुंड ने दो मकानो को भी ध्वस्त कर दिया है।

ग्रामीण दहशत में, घरों व खेतो को पहुंचा रहें हैं नुकसान
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चंदा हाथियों के सक्रिय दल ने अब तबाही मचाना शुरू कर दिया है. जिला मुख्यालय के 2 किलोमीटर के दायरे में हाथियों का दल प्रवेश कर चुका है. इसके बाद से संयुक्त जिला कार्यालय भी अलर्ट मोड पर है. वही इस क्षेत्र मे एक दंतैल हाथी अलग से विचरण कर रहा है। हाथियो ने तालगॉव मे राधेलाल यादव के कच्चे मकान को नुकसान पहुचाया है। वही कुछ जगहो पर इनके द्वारा खेत मे खड़ी फसलो को भी नुकसान पहुचाया गया है। इस दल ने एक स्कूल की दीवार को भी ढहा दिया है। फिलहाल ग्रामीणों को जिला प्रशासन दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया है। साथ ही उन्हें मुआवजे की राशि भी दी जाएगी।

झलमला मुख्य मार्ग में ही नजर आ रहा, हाथियों का दल
जंगलों से भटककर आए हाथियों का दल झलमला धोटिया मुख्य मार्ग क्षेत्र मे पिछले तीन दिनो से लगातार विचरण होने से इस मार्ग मे आने जाने वाले लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियो का दल इस मार्ग के आसपास जंगल मे हि विचरण कर रहा है। आज सुबह से हाथियो का यह दल बालोद वन परिक्षेत्र स्थित तालगॉव परिसर के 66 आर. एफ. व 248 पीएफ मे मौजूद है। हाथियो की मौजूदगी को देखते हुये वन विभाग द्वारा क्षेत्र के तालगॉव, आदमाबाद विश्राम गृह, संयुक्त जिला कार्यालय, रक्षित आरक्षी केन्द्र, झलमला, सिवनी, देउरतराई, सेमरकोना, अंधियाटोला, देवारभाठ, व गस्तीटोला मे अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य राज्यों से टीम बुलाने की तैयारी में जिला प्रशासन
रहवासी इलाके में हाथियों की बढ़ती सक्रियता के बाद वन विभाग हाथियों को खदेड़ने बाहर से टीम बुलाने की तैयारी कर रहा है. इससे पहले भी एक टीम बंगाल से बुलाई गई थी. लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल पाई थी. हाथियों का आतंक क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वन क्षेत्र की अधिकता है लेकिन कांकेर से दल्ली राजहरा पहुंचे हाथियों के दल ने गांवों से शहर की अपना रुख किया है, वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 22 से 25 हाथियों के इस दल को वापस जंगलों की ओर भेजने के लिए इनके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications