दुर्ग : शिवनाथ नदी में डूबे कार सहित युवक का शव बरामद, स्थानीय मछुआरों ने किया रेस्क्यू

दुर्ग के शिवनाथ नदी में डूबी कार का रेस्क्यू करने के बाद आज दुर्ग पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने राहत की सांस ली। कार में एक युवक का शव भी मिला है । यह कार रायपुर का बताया जा रहा है।

दुर्ग, 20 जुलाई। दुर्ग के शिवनाथ नदी में डूबी कार का रेस्क्यू करने के बाद आज दुर्ग पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने राहत की सांस ली। कार में एक युवक का शव भी मिला है । यह कार रायपुर का बताया जा रहा है। गाड़ी नम्बर के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें दुर्ग बुलाया। और शव की शिनाख्त की,रायपुर निवासी मृतक का नाम अमित भंसाली हैं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में खास बात यह रही कि जिस कार और युवक को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मिलकर दो दिनों से तलाश रही थी। उसे स्थानीय मछुआरों ने महज चंद घंटों में ही एक बड़ा जाल फैलाकर निकाल दिया। जिसके बाद स्थानीय मछुआरों की सभी ने जमकर तारीफ की।

shivnath

घटना के बाद से अब तक
दरअसल पुलगांव से राजनांदगांव मार्ग पर शिवनाथ नदी के ऊपर बनी पुल के नीचे एक छोटी पुल में रविवार रात मृतक ने भारी बारिश से बचाव के लिए लगाए गए बैरिगेट को हटाकर अपनी कार उतार दी। वही कार नदी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में जा गिरी। जिसके बाद नजदीक में खड़े एक व्यक्ति ने इस पूरे घटना को देखा, और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दूसरे दिन सुबह ही तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के साथ लगभग 60 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद स्थानीय मछुआरों को बुलाकर नदी में जाल डाला गया। इस जाल में कार को बाहर निकाला गया। कार के अंदर ही युवक का शव फंसा हुआ था। जिसे पुलिस ने निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

shivnath-1

घटना स्थल से 300 फिट की दूरी पर मिली कार
दो दिनों तक एनडीआरएफ की टीम ने अपने डीप डाईवर के माध्यम से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण टीम को सफलता नही मिली। लेकिन स्थानीय मछुवारों ने जाल डालकर कार को घटना स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी से बाहर निकाला ।

घटना के 60 घण्टे बाद मिली सफलता
रविवार देर रात 12 बजे यह घटना घटित हुई, जिसके बाद पुलिस ने रात के अंधेरे में सर्चिंग करने के बाद दूसरे दिन सुबह एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ ने 3 बोट एवं 50 जवानों के माध्यम से 2 दिनों तक लगातार ऑपरेशन चलाया। लेकिन आखिरकार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रेस्क्यू टीम को सफलता मिली।

रायपुर निवासी युवक घरेलू मामलों से था परेशान
मछुआरों ने जैसे ही कार को बरामद किया। कार के अंदर लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिला। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 04 एलडब्ल्यू 1177 है, जो कि रायपुर जिले का है। नम्बर को ट्रैक कर दुर्ग पुलिस ने तुरंत मृतक के परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने युवक को दो दिनों से लापता बताया। वहीं पुलिस के अनुसार युवक घरेलू मामलों से परेशान था। और रविवार को घर से कार लेकर निकला था। लेकिन घर वापस नहीं लौटा।

मछुआरों की टीम 15 अगस्त को होगी सम्मानित
रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय मछुआरों की अहम भूमिका रही।
मछुआरों ने जाल डालने के महज चंद घंटों में युवक सहित कार को बरामद कर लिया। एसपी अभिषेक पल्लव ने सभी मछुआरों के इस कार्य की तारीफ की। दुर्ग एसपी ने सभी मछुआरों को आने वाले 15 अगस्त में इस प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित करने की भी घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+