Durg: BSP से रिसाली निगम को मिलेगी 151 एकड़ भूमि, गृहमंत्री की उपस्थिति में प्रबंधन ने दी सहमति
दुर्ग जिले में नगर पालिक निगम रिसाली में 30 बिस्तर अस्पताल, ऑडिटोरियम और महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।ने प्रस्तावित 151 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर करने सहमति दे दी
दुर्ग, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नवनिर्मित नगर पालिक निगम रिसाली में 30 बिस्तर अस्पताल, ऑडिटोरियम और महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। दुर्ग ग्रामीण विधायक व प्रदेश के लोकनिर्माण, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज हुए बैठक में बीएसपी ने जमीन हस्तांतरण पर मुहर लगा दी। भिलाई इस्पात संयंत्र ने प्रस्तावित 151 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर करने सहमति दे दी है।

बुधवार देर शाम गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में बीएसपी के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दास गुप्ता, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा व निगम कमिश्नर की उपस्थिति में हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से जमीन हस्तांतरण संबंधी चर्चा हुई। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दास गुप्ता ने स्पष्ट किया कि लोकहित में भूमि का हस्तांतरण करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। वे इसके लिए सेल से चर्चा भी कर चुके है।
रिसाली क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति से मिलेगी निजात
रिसाली निगम की पहल पर संयंत्र के अधिकारियों ने निगम क्षेत्र में जल भराव की स्थिति को रोकने कच्चा नाला निर्माण शीघ्र करने का निर्णय लिया ह। दरअसल निगम क्षेत्र में शामिल टाउनशिप के रिसाली सेक्टर, मरोदा सेक्टर व एचएससीएल काॅलोनी रूआबांधा में बारिश के पानी का निकासी नहीं हो पाता है। संसाधन के अभाव में पानी रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश कर जाता है। इस पर संयंत्र के अधिकारियों ने टाउनशिप से निकलने वाले पानी के लिए अस्थाई कच्चा नाला बनाने निर्णय लिया है।

बीएसपी शीघ्र देगा NOC
रिसाली निगम के अधिकतर हिस्से बीएसपी के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली में कई विकास कार्य और सौंदर्यीकरण का कार्य अटका पड़ा है। बीएसपी की भूमि होने की वजह से निर्माण के लिए एनओसी की आवश्यकता है। इस विषय को समाप्त करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने विकास कार्य के लिए शीघ्र एनओसी देने का निर्णय लिया है। इसके साथ बैठक में बीएसपी के अधिकारियों ने कहा कि बीएसपी आधिपत्य क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय, सीडीसी सेंटर, वाटर एटीम में जल्द ही बिजली व पानी कनेक्शन उपलब्ध कराएगा।












Click it and Unblock the Notifications