दुर्ग विधायक ने घुमाया बल्ला तो बालिका खिलाड़ी पहुंची अस्पताल, खेलते हुए फोटो खिंचवाना पड़ा भारी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में विधायक अरुण वोरा ने मैच खेलते हुए बल्ला ऐसा घुमाया की गेंद से एक बालिका खिलाड़ी के चेहरे पर चोट लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाना पड़ा, वहीं माननीय अब इसे मामूली चोट बता रहें हैं।

durg mla

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और दुर्ग विधायक अरुण वोरा के साथ इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही आयुक्त के साथ बहस के बाद अब एक और वाकया विधायक के साथ हो गया है। इस बार विधायक ने मैच खेलते हुए ऐसा बल्ला घुमाया की तेज रफ्तार गेंद ने एक बालिका खिलाड़ी को ही घायल कर दिया। इस घटना में बालिका के होंठ कट गए। अब घायल छात्रा का इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में कराया जा रहा है। वहीं अब मामले को तुल पकड़ता देख विधायक अरुण वोरा इसे एक मामूली चोट बता रहें हैं।

girls player

दुर्ग यूनिवर्सिटी की क्रिकेट टीम का होना था चयन
दरअसल दुर्ग के पद्मनाभपुर स्टेडियम में बुधवार को दुर्ग विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का चयन होना था। इसके लिए स्टेडियम में मैच का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में दुर्ग विधायक अरुण वोरा को भी आमंत्रित किया गया था। जिसके बाद विधायक वोरा ने भी मैदान में क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान फोटोग्राफी भी की जा रही थी।

फोटो खिचवाना पड़ गया भारी, तेजी से घुमाया था बल्ला
अब मैच के दौरान विधायक अरुण वोरा को फोटो शूट कराना भारी पड़ गया। अरुण वोरा के समर्थकों ने विधायक को बैट दिया जिसके बाद विधायक भी बैट लेकर मैदान में उतरे, उनके कहने पर बालिका बॉलर ने कम गति की गेंद डाली जिस पर विधायक वोरा ने हवा में बल्ले को इस तरह घुमाया कि बॉल सीधे फील्डिंग कर रही बालिका क्रिकेट खिलाड़ी के चेहरे पर लगी। जिससे उसके होठ से खून बहने लगा।

durg meyor

विधायक ने खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल
बच्ची हालत देख सभी ने मैच रोककर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। घायल बालिका खिलाड़ी को विधायक वोरा और मेयर धीरज बाकलीवाल ने अपनी गाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में बालिका का होंठ कट गया और कपड़े खून से गंदे गए। उसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची के मुंह में टांके लगे हैं। फिलहाल बच्ची हालत सामान्य है।
विधायक ने बताया सामान्य चोट
अब यह बात मीडिया के माध्यम से शहर में फैलता देख विधायक वोरा ने कहा कि बालिका को सामान्य चोट आई है। बच्ची क्रिकेट खेल रही थी। क्रिकेट खेलने के दौरान बॉल दांत में लगी। इससे होंठ में चोट आई। जिसका इलाज करवाने वे स्वयं आएं है। अब बालिका ठीक है। डॉक्टरों ने चेकअप के लिए और बुलाया है। वहीं अब बालिका को मैच नहीं खेल पाने का अफसोस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+