Durg: DMF फंड से होगी सभी ब्लॉकों में मिल्क चिलिंग प्लांट की स्थापना, स्कूलों में खर्च होंगे 32 करोड़
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अब डीएमएफ फंड से जिले की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए जिला खनिज न्यास निधि से 32 करोड़ रुपये की राशि के प्रस्ताव पर डीएमएफ शासी परिषद ने सहमति दी है।
दुर्ग, 01 सितंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अब डीएमएफ फंड से जिले की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए जिला खनिज न्यास निधि से 32 करोड़ रुपये की राशि के प्रस्ताव पर डीएमएफ शासी परिषद ने सहमति दी है। आज कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

परिषद ने 65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों पर दी सहमति
जिला खनिज न्यास के शासी परिषद की बैठक में लगभग 65 करोड़ रुपये के प्रस्ताव रखे गए। इनमें से 32 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शिक्षा विभाग से संबंधित रहे। स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही नवाचारों के लिए भी ऐसा प्रावधान किया किया गया है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कूलों के अपग्रेडेशन के लिए भी राशि दी गई है।

इन कार्यों में होगा राशि का उपयोग
जिला खनिज न्यास की राशि का उपयोग स्कूलों में बेहतरीन लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास आदि स्थापित करने में व्यय की जाएगी। वहीं शासन द्वारा इंग्लिश मीडियम में महाविद्यालय बनाने का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए भी दो करोड़ रुपए की राशि डीएमएफ के माध्यम से प्रदाय की गई।
सभी ब्लाक में लगेंगे मिल्क चिलिंग एवं पैकेजिंग प्लांट
इस बैठक में विशेष रूप से दुग्ध संग्रहण के विषय पर चर्चा हुई, कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह से अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन हो रहा है। उससे इन क्षेत्रों में मिल्क चिलिंग एवं पैकेजिंग प्लांट की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके चलते बैठक में डेढ़ करोड़ रुपए का प्रस्ताव विकास खंडों के लिए मिल्क चिलिंग एंड पैकेजिंग प्लांट का प्रस्ताव रखा गया है जिससे पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
रीपा को किया जाएगा मजबूत
इस बैठक में गौठान को मजबूत करने की दिशा में भी निर्णय लिए गए। इसके लिए अतिरिक्त शेड निर्माण के साथ ही अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए भी प्रस्ताव पारित किए गए।
इसके साथ ही लेयर बर्ड के उत्पादन के लिए भी स्वीकृति दी गई। बाड़ियों में ड्रिप इरिगेशन की स्वीकृति भी दी गई। गौठानो में बने ग्रामीण आजीविका केंद्र अर्थात रीपा को मजबूत करने के लिए भी निर्णय लिए गए और इसके लिए भी राशि निर्धारित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के भवनों और आंगनबाड़ियों के मरम्मत और संधारण के लिए भी राशि स्वीकृत की गई।
सांसद विजय बघेल ने दिए सुझाव
बैठक में सांसद विजय बघेल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि जैसे क्षेत्रों में डीएमएफ के माध्यम से विकास के बड़े कार्य की गुंजाइश होती है। जिनमें इस राशि का उपयोग किया जाना चाहिए। बैठक में दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर से संबंधित मांगे रखी जिन पर निर्णय लिया गया। इसके साथ ही भिलाई की प्रमुख मांगों को भी स्वीकृत किया गया। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव भी उपस्थित थे। बैठक में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव एवं जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications