दुर्ग : शिवनाथ नदी में कार समेत 4 युवक डूबे, 60 घण्टे बाद न शव मिला न गाड़ी, एसपी पल्लव कर रहे निगरानी
शिवनाथ नदी स्थित बंद पड़े छोटे पुल से गिरकर नदी में डूबने वाली कार और युवकों की घटना के 60 घंटे गुजर जाने के बाद भी तलाश जारी है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम को अब तक कोई सफलता हाथ नही लगी है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के डीप डाइव
दुर्ग, 20 जुलाई। दुर्ग के शिवनाथ नदी स्थित बंद पड़े छोटे पुल से गिरकर नदी में डूबने वाली कार और युवकों की घटना के 60 घंटे गुजर जाने के बाद भी तलाश जारी है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम को अब तक कोई सफलता हाथ नही लगी है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के डीप डाइवर्स 40 फिट गहरे पानी में उतरकर अभी भी युवकों को तलाश रही है।

इस पूरी घटना के सिर्फ दो ही गवाह
रविवार रात 12 बजे हुई इस घटना का केवल दो गवाह हैं। जिनमे से एक मछुआरा है जो रात मछली पकड़ने आया था दूसरे पास के ही इट भठ्ठे में काम करने वाले लोगों ने भी कार को नदी की ओर जाते देखा, मछुआरे ने युवकों को नदी का बैरिगेट हटाते और कार को डूबते देखा, उसे देखकर लगा कि युलक नशे में हैं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। वहीं छोटे पुल पर टायर व खरोच के निशान भी मिले हैं। घटना के बाद से ही लगातार एनडीआरएफ के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एसपी स्वयं कर हैं रेस्क्यू की निगरानी
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव स्वयं रोज शिवनाथ नदी पहुंचकर इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहें हैं । उनके द्वारा सर्च अभियान के संबंध में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के टीम के साथ चर्चा की गई तथा अभियान में आ रही परेशानियों को समझा। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक स्वयं बोट में सवार हो गए। उसके बाद एनडीआरएफ टीम के जवानों के साथ उनके द्वारा नदी का मुआयना किया गया एवं घटना के संबंध में जानकारी ली। एसपी ने कहा कि आज कुछ नई तकनीकी रणनीति के साथ तलाश अभियान शुरु किया जा रहा है।

राहुल साहू को बचाने वाली एनडीआरएफ टीम को रेस्कयू में आ रही परेशानी
एनडीआरएफ की टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर महावीर मोहंती ने बताया कि 22 सदस्य की टीम में डीप डाईवर एवं तीन बोट के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। लगातार एनडीआरएफ के जवान बोट के माध्यम से नदी में उतर कर सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। लेकिन उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी का पानी गन्दा है जिससे अंदर वाटर कैमरा भी कम नही कर रहा है। वहीं पचास फिट नदी की गहराई व तेज बहाव के कारण डीप डाइवर्स वहां तक नही पहुंच पा रहें हैं। आज 20 किलो का मैग्नेट लेकर कार की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ दोनों ही फोर्स को मिलाकर करीबन 50 लोगों के द्वारा यह ऑपरेशन में कार्य कर है।
पुलिस कर रही सीसीटीवी व गुम इंसान मामलों की जांच
इस संबंध में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि इस घटना में किसी संयुक्त परिवार अथवा एक ही परिवार के 3 से 4 लोगों के डूबने की ज्यादा संभावना है। यदि अलग-अलग परिवार के लोग होते तो गुम इंसान या पुलिस से अन्य परिजनों के द्वारा जरूर संपर्क किया गया होता परंतु अभी तक ऐसा कोई भी परिवार सामने नहीं आया है। टोल प्लाजा सहित आसपास के सीएटीवी कैमरे खंगाले जा रहें हैं। मल्टीपल थ्योरी पर काम चल रहा है। सर्च ऑपरेशन में लगी टीमों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है और जितनी जरूरत होगी ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications