डॉक्टर दे रहे तारीख पर तारीख, मेडिकल जांच कराने भटक रहे नवोदय व प्रयास के छात्र

राजनांदगांव जिले के सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था के चलते इन बच्चों को भटकना पड़ रहा है। दरअसल यहां के जिला अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में छात्र मेडिकल जांच करवाने पहुंच रहें है,

राजनांदगांव, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ में इन दिनों नवोदय व प्रयास विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है बच्चे तमाम दस्तावेजों के साथ इन विद्यालयों में प्रवेश ले हैं। प्रवेश के दौरान बच्चों से मेडिकल सर्टिफिकेट भी मंगवाया जा रहा है। लेकिन राजनांदगांव जिले के सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था के चलते इन बच्चों को भटकना पड़ रहा है। दरअसल यहां के जिला अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में छात्र मेडिकल जांच करवाने पहुंच रहें है, लेकिन अस्पताल में इसे लेकर कोई व्यवस्था नही की गई है। जिसके चलते नवोदय व प्रयास के छात्रों की भारी भीड़ भी लगी रही। वहीं कुछ लोग ऐसे भी मिले जो कई हफ़्तों से मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। मगर उनका मेडिकल जांच नहीं हो पाया।

rjn medical

साठ किलोमीटर दूर से पहुंच रहे बच्चे,
इनमें ऐसे बच्चे भी बच्चे शामिल हैं, जो लगभग 50-60 किलोमीटर दूर से मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे थे। इस अव्यवस्था का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। डोंगरगढ़ नवोदय विद्यालय के बच्चे सुबह से ही मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने जिला अस्पताल पहुंच रहें हैं। लेकिन जिला अस्पताल की अव्यवस्था के चलते मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहा है। जिसके कारण परिजनों व बच्चो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

medical-1

सरकारी अव्यवस्था से परिजन हो रहे परेशान,
अपने बच्चे का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे विजय प्रसाद सेरावी ने बताते हैं कि पिछले गुरुवार भी हम मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने आए थे। लेकिन नहीं बन पाया है, आज भी अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मेडिकल सर्टिफिकेट आज नहीं बन पाएगा सोमवार को फिर से बुलाया गया है। मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बन पाने के कारण सभी बच्चों को भटकना पड़ रहा है ।

सिविल सर्जन ने कहा गुरुवार को नही बनता सर्टिफिकेट
जब इस संबंध में जब सिविल सर्जन के के जैन से बात की गई तो उन्होंने कहा की डोंगरगढ़ नवोदय, प्रयास विद्यालय के बच्चे मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने आ रहे हैं। इनका मेडिकल सर्टिफिकेट हम गुरुवार को छोड़कर दूसरे दिन में बनाते हैं क्योंकि गुरुवार के दिन बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। लेकिन अगर स्वास्थ्य अधिकारी चाहे तो इस व्यवस्था को यदि ब्लॉक स्तर पर कर दिया जाता तो स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+