कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन का बयान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बढ़िया घोषणा पत्र तैयार करेंगे
Raneet Ranjan MP: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन बुधवार को दुर्ग पहुंची। इस दुराण रंजीत रंजन ने कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और पत्रकार वार्ता ली।
मीडिया से चर्चा के दौरान रंजीत रंजन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बेहतर काम कर रही है। सीएम भूपेश बघेल के राज में हर तबका खुश है।

छत्तीसगढ़ सरकार जितनी भी योजनाएं चल रही है, वह तारीफ के काबिल है। कांग्रेस नेत्री ने आगे कहा कि हमने हाल ही में कर्नाटक और हिमाचल का चुनाव भी जीता है,इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ का चुनाव भी दोबारा जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में भी हम 5 गारंटी योजना लागू करने जा रहे हैं,तो वही साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस बेहतर से बढ़िया घोषणापत्र तैयार करेगी।
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निरंतर सभी चीजों को बेचने का काम कर रही है, युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है और ना ही महंगाई कम कर पा रही है। उन्होंने आगे कहा कि देश के लोग हैरान और परेशान है। आने वाले वक़्त में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम महागठबंधन करेगा।












Click it and Unblock the Notifications