सीएम भूपेश ने याद किया अपना बचपन, कहा, अमलेश्वर नगर पालिका के विकास में नहीं आएगी कोई कमी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवगठित अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने तीन करोड़ 98 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी ।

CM BHUPESH PATAN

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के नवगठित अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने 3 करोड़ 98 लाख के विकास कार्यों के भूमिपूजन किया। इस दौरन सीएम ने कहा कि अमलेश्वर के विकास के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी।

अमलेश्वर नगर पंचायत से बन गया नगरपालिका

सीएम भूपेश ने दुर्ग अमलेश्वर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमलेश्वर सीधे ग्राम पंचायत से नगरपालिका बन गया है। यहां हो रहे विकास को व्यवस्थित रूप देने के लिए एवं नागरिक सुविधाएं विकसित करने के लिए यह बहुत आवश्यक था। इसके लिए हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया अमलेश्वर के विकास के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं होगी । आप सभी अगले 20 साल की विकास योजनाएं बनाएं ताकि शहर का व्यवस्थित रूप से विकास हो। सीएम ने 3 करोड़ 98 लाख के विकस कार्यो का लोकार्पण किया।

सीएम ने अपने बचपन के दिनों को किया याद

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पाटन और रायपुर में बीते दशकों से अब तक की सड़क कनेक्टिविटी के सफर को भी नागरिकों के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वह बचपन में बैलगाड़ी से यहां आकर खारून में स्नान करते थे। यहां पर पहले छोटी पुलिया बनी थी। अब सड़कों का जाल बिछ चुका है साथ ही साथ पाटन से रायपुर के बीच बस चलने लगी। जनप्रतिनिधि के रूप में मैं हमेशा लोगों से कहता था कि अपनी जमीन अभी मत बेचो। आपकी इस जमीन की कीमत तेजी से बढ़ेगी। आज इस क्षेत्र में तेजी से विकास होने की वजह से यहां जमीन के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।

सांकरा में तैयार हो रहा उद्यानिकी विध्वविद्यालय

उन्होंने कहा कि अमलेश्वर के समीप सांकरा में उद्यानिकी विश्वविद्यालय तैयार हो रहा है और अधोसंरचना का काफी कार्य इस क्षेत्र में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हम अपने तीर्थ तथा पर्यटन और धार्मिक स्थलों को भी संवार रहे हैं। इस कड़ी में राजिम में पुन्नी मेला ग्राउंड का विकास हम कर रहे हैं, अन्य सुविधाएं भी जुटा रहे हैं ताकि यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सके। गुरु घासीदास के जीवन से जुड़ी पुण्य भूमि में भी हम तीर्थ यात्रियों के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की सुविधा के लिए कार्य कर रही है, उनकी मेहनत को उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए हम प्रतिबद्ध है। इसके अलावा किसानों को धान बेचने में भी सुविधा हो। इसके लिए हमने ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था भी आरंभ की।

Recommended Video

    सीएम भूपेश बघेल ने कसा ओम माथुर पर तंज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+