Chhattisgarh: विधानसभा स्तर पर भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ की बढ़ गई पूछ-परख
छत्तीसगढ़ के मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने मिशन 2023 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए अब राजनीतिक दल बैठकों और सभाओं के माध्यम से जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता अब अलग-अलग तरीके से अपने कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पहुंच रहे हैं। एक ओर जहां कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने विधानसभा स्तर की बैठकें ले रहें है। तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता विधानसभा स्तर पर सभाएं कर रहें हैं। इसके अलावा भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के घर रुककर उन्हें आने वाले चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं। चुनावी साल में बूथ और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं की पूछ परख बढ़ गई है।

विधानसभा, ब्लॉक और बूथ स्तर पर कांग्रेस की बैठक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अधिवेशन फरवरी के तीसरे सप्ताह मे छत्तीसगढ़ में होने जा रही है। जिसकी तैयारियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगी हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक खास माना जा रहा है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश भर में चुनावी बिगुल फुंक दिया है। इसके लिए अलग अलग तरीकों से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा स्तरीय बैठकें कर रहें हैं। भिलाई के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर दुर्ग के गया पटेल, और दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष निर्मल। कोसरे ने अपने अपने क्षेत्र के विधानसभाओं से इसकी शुरुआत की है। संगठन के नेता विधानसभा के बाद अब ब्लाकों और बूथों तक पहुंचेंगे।

26 से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस स्थानीय स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब दूसरे फेज में 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान 26 जनवरी से शुरू करने जा रही है। जो 26 मार्च तक चलेगी। यह अभियान 'हाथ जोड़ो अभियान' के तहत सभी ब्लॉकों में बूथ स्तर पर यात्राएं होंगी। इसका मकसद भारत जोड़ो यात्रा के संदेश का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना है। इसके अलावा कांग्रेस के जनप्रतिनिधि , विधायक महापौर सीएम भूपेश की तर्ज पर जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहें हैं। सभी वार्डो में बुजुर्गों का सम्मान करने घरों तक पहुंच रहें हैं।

भाजपा का छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान
छत्तीसगढ़ में 15 साल तक सरकार में रहने के बाद विपक्ष पर बैठी भाजपा भी अब चुनावी अभियान में सक्रिय हो गए है।भाजपा ने विधानसभा स्तर पर कांग्रेस भगाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान की शुरुआत की है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश संगठन को कुछ महत्वपूर्ण रणनीति के तहत टास्क दिए थे, जिसे पूरा करने में संगठन लगा हुआ है। भाजपा नेता विधानसभा स्तरीय सभाओं के माध्यम से कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। दुर्ग लोकसभा के नौ विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और भूपेंद्र सवन्नी, रामविचार नेताम को जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद सरगुजा संभाग में यह सभाएं ही रही है।

लोकसभा प्रवास में कार्यकर्ताओं के घर भोजन और चर्चा
इसके अलावा के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अजय जामवाल भी प्रदेश के बस्तर संभाग में बैठकें लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ को चुनाव के लिए तैयार कर रहें हैं। भाजपा नेताओं पूर्व मंत्री, और विधायकों को अब लोकसभा प्रवास के दौरान कार्यकर्ता के घर में ही रात बिताने और भोजन करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कार्यकर्ता की बात सीधे नेताओं तक पहुंच सके। जिससे स्थानीय मतभेद को समाप्त किया जा सके। इसके साथ ही अब बड़े आंदोलनों में 20 जनवरी को भाजपा "मोर आवास मोर अधिकार" के तहत दुर्ग में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।

कार्यकर्ताओं की बढ़ गई पूछ-परख
छत्तीसगढ़ में साल 2023 के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता अपने अपने दावे कर रहें हैं। बयानों और मुद्दों की राजनीति भी खूब हो रही है। दुर्ग जिले के 6 विधानसभा सीटों में 5 कांग्रेस के कब्जे में है। वैशालीनगर को लेकर कांग्रेस खास रणनीति के तहत काम कर रही है। वहीं इस बार कांग्रेस और भाजपा संगठन यहां से नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। चुनावी साल आते ही दुर्ग जिले में बूथ और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं की पूछ परख बढ़ गई है।
Recommended Video

यह भी पढ़ें,, Chhattisgarh: कांग्रेस ने कोयला रायल्टी की राशि नही मिलने को बताया अन्याय, BJP ने कहा- फिर नया झूठ












Click it and Unblock the Notifications