Chhattisgarh: एक दिन में तीन लोगों की हत्या, पुलिस की चौकसी पर लगा प्रश्न चिन्ह, अब CCTV खंगालने में जुटे

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दिन में 3 लोगों की हत्या कर दी गई है। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। वहीं पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही हैं।

राजनांदगांव, 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दिन में 3 लोगों की हत्या कर दी गई है। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। वहीं पुलिस पुलिस ने संदिग्ध चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। शहर के नंदई इलाके में बुधवार सुबह 6 बजे के करीब दो युवकों की हत्या कर दी गई। इसमें एक घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा। इसके पहले भी सुरगी चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव मिला था।

hatya
सड़क पर मिले दोनों मृतक
शहर के नंदई इलाके में बुधवार सुबह 6 बजे के करीब दो युवकों की हत्या कर दी गई। जिसमें एक युवक की लाश चौक के पास पड़ी थी और दूसरा वहीं से कुछ सौ मीटर दूर गंभीर रूप से नाली में पड़ा था। उन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। एक युवक के शव और गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान पुलिस ने गौरी नगर निवासी 24 वर्षीय कान्हा सारथी और नंदई निवासी जितेंद्र साहू (22 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों कोई स्थायी काम नहीं करते थे, रोजी मजदूरी या छोटा-मोटा काम करते थे। नंदई में माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

basantpur thana

पुलिस आपसी रंजिश का लगा रही अनुमान
सीएसपी ने बताया कि आज हुई दोनों हत्याओं में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। चूंकि दोनों हत्या एक ही इलाके और समय में हुई, इसलिए जांच की जा रही है कि दोनों की कड़ी एक-दूसरे से जुड़ी हुई तो नहीं है। वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि आपसी रंजिश में दोनों को मारा गया है।

rajnandgaon police

मंगलवार को भी एक युवक की मिली थी लाश
इसके 12 घण्टे पहले 30 अगस्त की दोपहर को ग्राम मोखला में एक युवक का शव कीचड़ से खेत में सना हुआ मिला था. बसंतपुर थाना क्षेत्र के सुरगी चौकी के ग्राम मोखला में लखोली निवासी आकाश रंगारी की हत्या कर दी गई थी. हत्या के आरोप में ओमप्रकाश साहू और रामखिलावन साहू को गिरफ्तार किया गया है. मृतक और आरोपी शराब पीने मोखला गए हुए थे. जहां उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ओमप्रकाश और रामखिलावन ने आकाश रंगारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
इस घटना के बाद राजनांदगांव पुलिस घटनास्थल के आसपास के लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना आपसी रंजिश के चलते हो सकती है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+