छ.ग. में मिले मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज, पुणे भेजा गया सैम्पल, विदेशियों की तैयार होगी सूची
छत्तीसगढ़ में दो लोगों में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। संदिग्ध मरीजो का इलाज किया जा रहा हैवहीं विदेशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
दुर्ग, 27 जुलाई। विदेशों में फैले मंकीपॉक्स के मामले अब भारत में भी पाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद से स्वस्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी जिला स्वस्थ्य विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं विदेशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में दो लोगों में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। संदिग्ध मरीजो का इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, सूची करें तैयार
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. रायपुर में रहकर पढ़ाई करने वाले कांकेर के 13 वर्षीय छात्र और भिलाई में विदेश से लौटे एक 45 वर्षीय व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले है। जिन्हें संदिग्ध मानते हुए उनके सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी जिला स्वास्थ्य विभागों में अलर्ट जारी करते हुए विदेशों से आने वालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंकीपॉक्स के मिले लक्षण, सैम्पल पुणे भेजा
छत्तीसगढ़ में मंकीपॉक्स के 2 संदिग्ध मरीज मिले हैं. एक मरीज राजधानी रायपुर का छात्र है, जो मूलत: कांकेर का रहने वाला है. दूसरा दुर्ग जिले के भिलाई का रहने वाला है. भिलाई का रहने वाला छात्र इसी महीने ओमान से लौटा है। जानकारी के अनुसार उसके बदन में उभरे हुए लाल दाने, तेज बुखार और प्राइवेट पार्ट में सूजन होने की वजह से घर वाले उसे अस्पताल ले गए. एक निजी अस्पताल में कोविड टेस्ट के बाद स्किन की बीमारियों का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने मंकीपॉक्स या चेचक की आशंका जताई. वहीं रायपुर में रहकर पढ़ाई करने वाले एक 13 साल के किशोर में मंकी पॉक्स के लक्षण मिले हैं. बुखार और शरीर में रशेश के बाद छात्र का सैंपल पुणे भेजा गया है।वर्तमान में उसे राज्य के बड़े सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।
मरीजो में दिखी लापरवाही, विभाग को रिपोर्ट का इंतजार
दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई की चौहान टाउन स्थित ग्रीन वैली जुनवानी में बीते मंगलवार को प्रदेश का पहला मंकीपॉक्स संदिग्ध मरीज मिला था, इसके बाद संदिग्ध मरीज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. भिलाई में मिले मंकीपॉक्स के संदिग्ध की उम्र 45 वर्ष है. संदिग्ध मरीज हाल ही में 21 जुलाई को ओमान से भिलाई आया और 21 अगस्त को वापसी थी. बताया जा रहा है कि मंकीपॉक्स संदिग्ध के अलावा शख्स कोरोना पॉजिटिव भी है। इसके बाद भी वो आस-पास के इलाकों में घूमता नजर आया है. उसके संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने की भी सलाह दी गई है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों ही संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications