अंतागढ़ विधायक को मिली नक्सलियों की धमकी, बताया खदान मालिकों का एजेंट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नक्सलियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग को धमकी दी है और लोगों से उनका बहिष्कार करने की अपील की है। नक्सलियों ने नाग को आदिवासी विरोधी करार देते हुए खदान मालिकों का एजेंट बताया

कांकेर 20 जुलाई। नक्सलियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग को धमकी दी है और लोगों से उनका बहिष्कार करने की अपील की है। नक्सलियों ने नाग को आदिवासी विरोधी करार देते हुए खदान मालिकों का एजेंट और पुलिस के अनुसार चलने वाला बताते हुए धमकी दी है। नाग को धमकी मिलने के बाद से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

kanker

नक्सलियों नाग के खिलाफ लगाए बैनर
बस्तर में सक्रिय माओवादियों ने पखांजुर से 4 किलोमीटर दूर एस्टेट हाइवे क्रमांक-25 में भारी मात्रा में बैनर टांग दिया है। इसमें नक्सलियों ने अन्तागढ़ विधायक अनूप नाग का क्षेत्रवासियों से बहिष्कार करने की अपील करते हुए लिखा है कि नाग आदिवासी विरोधी एवं खदान मालिकों का एजेंट बनकर काम कर रहे है। यही नहीं उसकी बुद्धि पुलिस के जैसे हो गई है जो कि आदिवासियों के लिहाज से उचित नहीं है।

पुलिस ने बढ़ाई विधायक की सुरक्षा
पखांजुर क्षेत्र के पीव्ही नंबर. 33 से पीवी नंबर. 39 के बीच बांदे पहुंच मुख्य मार्ग एस्टेट हाइवे क्रमांक 25 के पास लगाए गए इस बैनर को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही नाग की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दिया गया है। जानकारों की माने तो नक्सलियों ने बस्तर में अपनी उपस्थिति और धमक तेज कर दिया है। बारिश में आमतौर पर नक्सली ज्यादा मूव्हमेंट नहीं करते। लेकिन इस बार नक्सलियों ने ना केवल अपना मूव्हमेंट तेज कर दिया है, बल्कि क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

क्षेत्र में बरामद हुए हैं 10 किलो के आईईडी बम
कांकेर के अंतागढ़ -कोयलीबेड़ा मार्ग में हाल ही में 10 किलो का आईईडी बम बीएसएफ के सुरक्षाबलों बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। सुरक्षाबलों ने इस बम को निष्क्रिय किया व सर्चिंग तेज की। इसके पूर्व भी नक्सली इस तरह के घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बहरहाल नाग को मिली धमकी के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। वहीं बस्तर में तैनात सुरक्षाबलों ने भी सर्चिंग ऑपरेशन तेज करते हुए जंगल के अंदर तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा नक्सलियों के हौसले पस्त कर रहें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+