MP Mission 2023: सरकार बनाने में उमा भारती की रहेगी बड़ी भूमिका, डिंडौरी में शराब दुकान बंद कराने भी अल्टीमेटम

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। एमपी के मिशन 2023 में चुनाव चुनाव लड़ने के सवाल पर बोली कि सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर एमपी में कमल ही खेलगा, क्योकि कांग्रेस का कहीं भी अता-पता नहीं है। अपनी अज्ञातवास यात्रा के दौरान अमरकंटक से लौटते वक्त डिंडौरी में यह बयान दिया। साथ ही एक स्कूल के सामने खुली शराब दुकान बंद न होने पर बोली कि अब वह सारे काम छोड़कर दोबारा यहां आएंगी। फिर एक उदहारण भी प्रस्तुत करेंगी।

उमा के बयानों ने फिर मचाई खलबली
कुछ दिन के ब्रेक के बाद एक बार फिर एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती चर्चा सुर्ख़ियों में है। इसकी वजह डिंडौरी में दिए उनके वो ताजा बयान है, जिसने सूबे की सियासत में हलचल मचा दी है। शराब के मुद्दे पर तो वह बोलते आ ही रही है, लेकिन प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर जिस लहजे में उन्होंने प्रतिक्रिया दी, वह काबिले गौर करने वाला है। रूलिंग पार्टी के नेताओं को कहने के लिए यह बयान सामान्य हो सकता है, लेकिन गुजरात नतीजों के ठीक बाद चुनाव को लेकर वजनदारी से बोलना कई तरफ इशारा करता है।

एमपी चुनाव में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका
कुछ देर के लिए डिंडौरी में रुकी उमा भारती से मीडिया ने सवाल किया कि मिशन 2023 में क्या वह चुनाव लड़ेंगी ? तो उन्होंने कहा कि मप्र में भाजपा सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उमा ने पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनने का दावा किया। बोली कि कांग्रेस की हालत सभी को पता है, गुजरात के चुनावों में भी स्थिति सभी ने देख ली। मुद्दे विहीन ऐसी पार्टी नजर भी नहीं आएगी।

सीएम के आदेशों की उड़ रही धज्जियां
डिंडौरी के शहपुरा तहसील में उमा उस शराब दुकान पर पहुंची जिसे बंद कराने सीएम शिवराज ने भी कहा था। शराब दुकान के सामने खड़े होकर बोली कि यदि दुकान बंद नहीं हुई तो वह खुद सभी काम छोड़कर यहां पहुंचेगी और एक उदहारण प्रस्तुत करेंगी। उमा ने बताया कि दुकान के ठीक सामने स्कूल है और उस पर हर रोज तिरंगा भी लहराता है। जो कानून का खुलेआम उल्लंघन है।
उमा के बयान वाले वीडियो को कांग्रेस ने किया शेयर
डिंडौरी की शराब दुकान हटाने के बयान पर कांग्रेस भी चुटकियां ले रही है। एमपी कांग्रेस ने बिना देर किए उमा भारती का बयान शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीटर हैंडिल पर शेयर कर दिया। साथ ही तंज कसते हुए लिखा- BJP यानि बहुत ज्यादा पिलाओं। अब शराब मुद्दे पर अपनी ही सरकार को लगातार घेर रही उमा भारती के इस बयान से सियासत का पारा फिर बढ़ना शुरू हो गया है।

भतीजे की विधायकी ख़त्म होने पर यह कहा
भतीजे राहुल लोधी का निर्वाचन जबलपुर हाईकोर्ट ने शून्य कर दिया है। इस मामले पर जब उमा भारती से जब प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई, तो बोली कि अब वह पारिवारिक बंधन से मुक्त है। इसलिए वह इस मामले में कुछ नहीं बोलगी। उमा ने दो अक्टूबर को शुरू किए अभियान से लेकर अपने अज्ञातवास अमरकंटक यात्रा तक के संस्मरण भी ट्वीट किए।












Click it and Unblock the Notifications