KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति के अमिताभ बच्चन बने डिंडौरी कलेक्टर, हॉट सीट पर बैठे स्कूली बच्चों से पूछे सवाल
एमपी के डिंडौरी जिले कलेक्टर नए अवतार में नजर आए। केबीसी के अमिताभ बच्चन की तरह एक प्रोग्राम किया, जिसमें स्कूली बच्चों को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। सवालों के सही जबाब देने वाले बच्चों को इनाम भी दिया गया।

KBC 14 amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati: डिंडौरी जिले की जब से कलेक्टर विकास मिश्रा ने कमान संभाली है, तब से तरह-तरह के नवाचार देखने को मिल रहे हैं। अब सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो की तर्ज पर प्रतियोगिता आयोजित की। बॉलीवुड स्टार अभिताभ बच्चन के प्रोग्राम की तरह सेट तो नहीं था, लेकिन थीम वैसी ही थी। कलेक्टर ने बच्चों से सवाल किए, जिसमें 300 से लेकर 1500 रुपए तक इनाम जीते।

डिंडौरी में KBC गेम शो का आयोजन
सदी के महानायक अभिताभ बच्चन के फेमस गेम शो कौन बनेगा करोड़पति की झलक एमपी के डिंडौरी में दिखाई दी। क्रिसमस-न्यू ईयर की छुट्टियों में जब बच्चों का कहीं घूमने में मन लगता है, उस वक्त डीएम के आयोजित प्रोग्राम में शामिल होने बच्चों में होड़ मची। मौका भी ख़ास था, क्योकि कलेक्टर विकास मिश्रा ने खुद अभिताभ बच्चन की तरह प्रोग्राम को होस्ट किया और बच्चों को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिल रहा था।

कॉम्पटीशन में लाइफ लाइन का भी था विकल्प
कलेक्टर के इस नवाचार प्रोग्राम में शामिल होने बच्चे बेहद उत्साहित दिखे। हॉट सीट पर बैठने से पहले केबीसी की तरह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट हुआ। जिसमें चयनित प्रतियोगी को कलेक्टर के सामने हॉट सीट पर बैठने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में पूछे जा रहे सवालों में चार विकल्प दिए जा रहे थे। लाइफ लाइन का ऑप्शन भी मौजूद था और किसी सवाल में उलझने पर कलेक्टर बच्चों से इस विकल्प का उपयोग करने की अपील भी कर रहे थे। कुछ बच्चों ने तो धड़ाधड़ सही जबाब दिए और कुछ बच्चे पहले या दूसरे सवाल में ही कॉम्पटीशन से बाहर हो गए।

मंच पर लगाईं गई थी LED स्क्रीन
आयोजन के लिए एक खुला मंच तैयार किया गया था। जिसमें LED स्क्रीन लगाईं गई थी। स्क्रीन पर सवाल प्रदर्शित होने के साथ होस्ट और हॉट सीट के सामने रखे गए कम्प्यूटर पर भी सवाल दिखाई दे रहे थे। प्रतियोगिता के बाद बच्चों ने अपना अनुभव भी शेयर किया। बोले- कि उन्हें अभिताभ बच्चन के प्रोग्राम जैसी ही फीलिंग आ रही थी। जैसे ही वह किसी सवाल का सही जबाब देते थे, सामने बैठे दर्शक तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई करते जाते थे।

शासकीय योजनाओं से जुड़े हुए सवाल
बच्चों के बौद्धिक स्तर से जुड़े इस प्रोग्राम में जनरल नॉलेज के सवाल तो थे ही, साथ ही शासकीय योजनाओं के ऐसे सवाल भी शामिल किए गए, जिनके बारे स्टूडेंट्स को जानकारी होना जरुरी हैं। कलेक्टर विकास मिश्रा ने एक बच्चे से अन्त्योदय योजना के कार्ड के संबंध में भी सवाल किया गया। पूछा गया कि यह कार्ड किस रंग का होता है। जिसका हॉट सीट पर बैठे बच्चे ने गलत जबाब दिया। पत्तल वाली प्लेट किस पेड़ के पत्ते से बनती है, यह सवाल भी पूछा गया।
Recommended Video

कॉम्पटीशन की भावना विकसित करना मकसद
डिंडौरी समनापुर जनपद मैदान में हुए इस प्रोग्राम के बाद कलेक्टर विकास मिश्रा बोले कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रतियोगिता में शामिल होने की आदत डालते है। साथ ही इससे बच्चों में नए क्षेत्र के बारे जानकारी हासिल करने की ललक भी बढ़ती है। मिश्रा बोले कि आज के माहौल में स्कूली शिक्षा के साथ इस तरह के नवाचार जरुरी है। भावी पीढ़ी को नई दिशा भी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications