धनबादः चार बच्चों की मां ने पंचायत में प्रेमी के साथ रहने की कही बात तो लोगों ने कर दिया हमला

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर जमडीहा पंचायत के कुबरीटांड़ गांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इसको लेकर पंचायत बुलाई गई और यह तय किया जाना था कि शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ रहेगी या फिर पति के साथ रहना चाहती है। इसी भरी पंचायत में महिला ने साफ कह दिया किय वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। चार बच्चों की मां ने पति के सात रहने से इनकार कर दिया। इसी बीच कुछ युवकों ने महिला और उसके प्रेमी पर हमला कर दिया। दोनों को जमकर पिटाई कर दी। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपित फरार हो चुका था।

people beaten woman and her boyfriend during panchayat

आरोप है कि रुखसाना और उसका प्रेमी रमजान अंसारी को गांव वालों ने जमकर पीटा। बीच-बचाव करने आए रमजान के पिता के साथ भी मारपीट की गई। रुखसाना चार बच्चों की मां है। वहीं पुलिस को जब सूचना मिली की भरी पंचायत में महिला और युवक पर हमला हो रहा है तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रमजान और उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, आरोप है कि रमजान अंसारी गांव की ही एक विवाहित महिला और 4 बच्‍चों की मां के साथ कुछ दिन पहले भाग गया था। महिला का पति तमिलनाडु में राजमिस्‍त्री का काम करता है। महिला के पति संग फरार होने पर उनके ससुराल वालों ने उनकी काफी खोजबीन की। इस दौरान रमजान और रुखसाना के नैरोडीह गांव में होने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि यहां दोनों पति-पत्‍नी के रूप में रह रहे थे। ग्रामीण उन्‍हें वापस ले आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+