धनबादः कमरे से आ रही थी बदबू, दरवाजा तोड़कर देखा तो बिस्तर पर थी दो लाशें और एक शव लटक रहा था

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के जोड़ापोखर थानाक्षेत्र में बीते रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही घर से तीन लोगों की लाश मिली है। मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल है। एक तरफ पत्नी और बच्ची का शव खून से लथपथ मिला तो दूसरी तरफ पति की लाश फंदे से लटकती हुई मिली। पुलिस के अनुसार यह घटना दो से तीन दिन पहले की है। शव की बदबू आने से लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर खोला तो हर कोई हैरान रह गया।

आसपास के लोगों को होने लगी थी दुर्गंध की शिकायत

आसपास के लोगों को होने लगी थी दुर्गंध की शिकायत

मृतक की शिनाख्त शहादत के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शहादत और उसकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। इस बात की आशंका जताई जा रहा है कि शहादत ने पहले अपनी पत्नी और बेटी को मारा फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से बदबू आने के चलते लोग परेशान थे। जब लोगों ने खिड़ी से झांककर देखने की कोशिश की तो घर में खून के छींटे दिख रहे थे।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो थी तीन लाशें

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो थी तीन लाशें

इसके बाद जोड़ापोखर थाने को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वहां के हालत देखकर हर कोई हैरान रह गया। जोड़ापोखर थानाप्रभारी ने बताया कि शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये घटना दो-तीन दिन पहले की है, क्योंकि शव काफी सड़ चुके हैं। उनसे काफी बदबू आ रही है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में 30 वर्षीय शहादत, 25 वर्षीय पत्नी अफसाना और 13 महीने की बेटी खुशबू शामिल है।

सिटी एसपी ने भी छानबीन की

सिटी एसपी ने भी छानबीन की

घटना की सूचना मिलने पर सिंदरी एसडीपीओ अजित कुमार सिंन्हा और सिटी एसपी आर कुमार भी मौके पर पहुंचे। सिन्दरी एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शहादत ने पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो पाएगा। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+