धनबादः नौकरी पाने की लालच में पोते ने सुपारी दे कर कराई दादा की हत्या

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नौकरी पाने की लालच में युवक ने अपने दादा को मौत के घाट उतार दिया। करीब 12 दिन से हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस को सफलता मिली है। चिरकुंडा पुलिस ने बुजुर्ग नरेश नोनिया की हत्या के आरोप में उनके पोते अनिल चौहान समेत दो अन्य आरोपित इम्तियाज अंसारी और शेख नवाब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने हत्या की जुर्म को कबूल भी कर लिया है।

dhanbad police disclosed murder case and arrested grandson

पुलिस के मुताबिक गुम्मा निवासी नरेश नोनिया कुमारबुधी कोलियरी में ईसीएल कर्मी थे। नरेश नोनिया के पोते अनिल चौहान की निगाह अपने दादा की नौकरी पर थी। वह अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाना चाहता था। अपनी इस लालच को पूरी करने के लिए हत्या की साजिश रची, जिसके उसने दो सुपारी किलर को अपने प्लान में शामिल किया। षड़यंत्र के तहत अनिल चौहान ने अपने दादा नरेश नोनिया को दफ्तर छोड़ने के बहाने अपने मोटरसाइकिल पर बैठाया फिर दादा को उनके दफ्तर छोड़ने के बाद चला गया।

पुलिस के मुताबिक अपने दादा को छोड़ने के बाद आरोपित अनिल गुम्मा पहुंचा और वहां से दो सुपारी किलर लेकर दोबारा कुमारधुबी कोलियरी पहुंच गया, जहां दोनों सुपारी किलर ने नरेश नोनिया की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों सुपारी किलर अनिल चौहान के साथ वापस गुम्मा आ गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पड़ोसियों और सहकर्मियों से पुलिस ने बातचीत की थी।

इस बातचीत के दौरान अनिल के व्यवहार और बयान ने पुलिस के मन में शंका डाल दी। इसी शंका के आधार पर पुलिस ने लोकल इंटेलीजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से अपनी जांच आगे बढ़ाई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमित रेनू ने बताया कि जांच के दौरान पोते अनिल चौहान के अलावा दो अन्‍य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का वोटर कार्ड, जॉब कार्ड और हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

टेक्निकल सर्विलांस के दौरान, सामने आए तथ्‍यों ने हत्‍या की इस गुत्‍थी को सुलझा दिया। पुलिस ने अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले अनिल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जैसे उसके सामने टेक्निकल सर्विलांस से माने आए तथ्‍यों को रखा गया, वह टूट गया। उसने न केवल अपना गुनाह कबूल कर लिया, बल्कि हत्‍या में शामिल दोनों सुपारी किलर का खुलासा भी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+