Deoria: बना रहा था रील और महिला की हो गयी मौत, जानिए क्या है पूरा मामला
देवरिया में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी है।

Deoria News: देवरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां स्टेशन पर रील बना रहे बाइक सवार ने महिला को ठोकर मार दी है। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। यह घटना शनिवार सुबह गौरा- बरहज स्टेशन की है।
जानकारी के मुताबिक, बरहज थाना क्षेत्र के पुराना बरहज के राजनगर निवासी और पान विक्रेता छठ्ठू चौरसिया की पत्नी बिंदू देवी (42) रोज की भांति सुबह टहलने गई थीं। परिजनों के अनुसार, वह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर टहल रही थीं। इसी बीच रेलवे प्लेटफार्म पर रील बना रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस एक्सीडेंट में महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेहा, निकिता व निखिल का रो- रो कर बुरा हाल है।
इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि बाइक की ठोकर से महिला की मौत हो गयी। बाइक बरामद कर ली गयी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications