UP: देवरिया में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, मां- बेटी की झुलसने से मौत
देवरिया में सिलेंडर फटने से लगी आग में मां और बेटी की झुलसने से मौत हो गयी है। खाना बनाते समय यह हादसा हुआ।

Deoria News: देवरिया के मईल थानाक्षेत्र के करौता गांव में बुधवार को सिलेंडर फटने से आग लग गयी। इस आग में झुलसने से खाना बना रही मां और बेटी की मौत हो गयी है। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, करौता गांव की के रहने वाले उपेंद्र मद्धेशिया की पत्नी नीतू मद्धेशिया (35) बुधवार दोपहर को खाना बना रही थी। अचानक गैस में रिसाव होने के कारण आग लग गयी। आग देखकर दोनों मां बेटी घर में ही छिप गयी। धीरे- धीरे आग पूरे घर में फैल गयी। मां- बेटी इस आग की चपेट में आ गयी। चिल्लाने की आवाज सुन आस- पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने लगे। दोनों को निकाल कर सीएचसी परसिया चंदौर ले गए। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी। परिजन शव को लेकर घर आ गए हैं।
उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आग में झुलसने से दो लोगों की मौत हुई है। सिलेंडर से रिसाव होने के कारण यह घटना हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications