Deoria: प्रेमी ने भरी पंचायत में शादीशुदा प्रेमिका का थामा हाथ, पति ने कर दिया यह काम

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से रिश्तों को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई हैं। यहां पति के लाख समझाने पर भी पत्नी जब उसके साथ रहने को तैयार नहीं हुई तब पति ने उसकी विदाई प्रेमी के साथ कर दी और खुद दो बच्चों को लेकर घर लौट आया।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व सलेमपुर क्षेत्र की एक युवती से पथरदेवा के अमवा गांव में हुए सामूहिक विवाह में हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। शादी के बाद दोनों को एक लड़का व लड़की हुआ। इसी बीच पति नौकरी करने बाहर चला गया। इसी दौरान पत्नी का गांव के पास के रहने वाले एक युवक से प्रेम हो गया। जब पति घर लौटा तो इसकी जानकारी उसे हुई।

deoria

इसके बाद उसने पति ने पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पंचायत बुलाई गयी। पंचायत में भी समझाने पर पत्नी नहीं मानी और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अडी रही। यह देख पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया और खुद दो बच्चों को लेकर लौट आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+