Deoria News: पति को इस हाल में देख भड़क गयी पत्नी, किया ऐसा काम, मामला पहुंचा थाने

Deoria News: देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पत्नी ने पति व उसकी प्रेमिका की बीच बाजार चप्पलों से पिटाई शुरु कर दी। यह मामला है तरकुलवां क्षेत्र का। पति व उसकी प्रेमिका किसी तरह वहां से भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक, तरकुलवा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से रामपुर क्षेत्र का रहने वाला एक शादीशुदा व्यक्ति प्यार करता है। दोनों ने एक दूसरे से मिलने की योजना बनाई। पति की इस योजना की जानकारी पत्नी को हो गयी। जब पति अपनी प्रेमिका से मिलने तरकुलवा बाजार पहुंचा तो पत्नी भी अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंच गयी। दोनों को बाजार में एक साथ देख पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने पति व प्रेमिका की वहीं पर चप्पल से पिटाई शुरु कर दी। यह देख वहां अफरा- तफरी मच गयी। इसी भीड़ की फायदा उठाकर प्रेमिका थाने भाग गयी। पत्नी भी उसके पीछे पहुंच गयी। पति वहां से फरार हो गया।

deoria

पत्नी ने थाने में कहा कि कई दिनों से शक था लेकिन दोनों को रंगे हाथ नहीं पकड़ पा रही थी। उसने कहा कि दोनों ने मिलकर मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। पुलिस ने किसी तरह पत्नी को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। जबकि प्रेमिका को डांट-फटकार लगाकर कुछ देर बाद उसके गांव भेज दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, दोनों को समझा-बुझाकर अपने-अपने घर भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+